पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Boxing training begins at Malakpur Stadium; Wushu players still awaiting a coach.

Noida News: मलकपुर स्टेडियम में शुरू हुआ बॉक्सिंग प्रशिक्षण, वुशू खिलाड़ियों को अब भी कोच का इंतजार

Mon, 29 Jun 2026 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Boxing training begins at Malakpur Stadium; Wushu players still awaiting a coach.
- खेल निदेशालय ने दूसरे चरण में बॉक्सिंग प्रशिक्षक की तैनाती की, तीन महीने बाद खिलाड़ियों की लौटी रिंग में रौनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय ने दूसरे चरण के अनुबंध नवीनीकरण के तहत बॉक्सिंग प्रशिक्षक की नियुक्ति कर दी है। इसके साथ ही करीब तीन महीने से बाधित बॉक्सिंग प्रशिक्षण दोबारा शुरू हो गया है। हालांकि, वुशू खिलाड़ियों को अभी भी प्रशिक्षक मिलने का इंतजार है, जिससे उनका प्रशिक्षण प्रभावित बना हुआ है। खेल निदेशालय ने दूसरे चरण में 44 प्रशिक्षकों के अनुबंध का नवीनीकरण करते हुए विभिन्न स्टेडियमों में तैनाती की है। इसी क्रम में मलकपुर स्टेडियम में मोहित शर्मा को बॉक्सिंग प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षक के अभाव में करीब 30 से 32 खिलाड़ी नियमित तकनीकी प्रशिक्षण से वंचित थे और बिना कोच के ही अभ्यास कर रहे थे। अब नियुक्ति के बाद खिलाड़ियों का नियमित प्रशिक्षण फिर शुरू हो गया है, जिससे आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी को गति मिलेगी।
वुशू खिलाड़ियों की परेशानी-
वहीं, वुशू खिलाड़ियों की परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है। खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष नियुक्त प्रशिक्षक ने न तो प्रशिक्षण शुरू कराया और न ही औपचारिक रूप से इस्तीफा दिया। इसके कारण विभाग नई नियुक्ति नहीं कर सका और वुशू प्रशिक्षण पूरी तरह ठप हो गया। अब निदेशालय से नए प्रशिक्षक की नियुक्ति के बाद ही खिलाड़ियों का अभ्यास शुरू हो सकेगा। स्टेडियम में वर्तमान में जूडो, बास्केटबॉल, जिम, भारोत्तोलन, कबड्डी, नेटबॉल और बॉक्सिंग सहित कई खेलों का प्रशिक्षण मात्र 210 रुपये वार्षिक शुल्क पर उपलब्ध कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

कोट-
बॉक्सिंग प्रशिक्षक की नियुक्ति के बाद खिलाड़ियों का नियमित प्रशिक्षण शुरू हो गया है। वुशू प्रशिक्षक की नियुक्ति का निर्णय निदेशालय स्तर पर लिया जाएगा। -डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed