फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City bus drivers turning back midway will face action; monitoring to be implemented.

Noida News: आधे मार्ग से लौटे तो नपेंगे सिटी बस के चालक, होगी निगरानी

Mon, 13 Jul 2026 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
City bus drivers turning back midway will face action; monitoring to be implemented.
आधे मार्ग से लौटे तो नपेंगे सिटी बस के चालक, होगी निगरानी
विज्ञापन


नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जाने वाली बसों की शिकायतें आईं सामने

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यात्री न होने पर अगर चालकों ने आधे रास्ते से ही बस को वापस मोड़ लिया तो अब उन पर कार्रवाई होगी। जिन मार्गाें से चालकों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, वहां अब परिवहन निगम की टीमें जगह-जगह तैनात रहेंगी। बस के जानेे तक की निगरानी टीम करेगी। समय से जल्दी वापसी करने पर भी जवाब मांगा जाएगा।

दरअसल, सिटी बसों का संचालन शुरू तो कर दिया गया है लेकिन उनमें अभी अपेक्षा के अनुसार यात्री सफर नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण अधिकांश बसेंं खाली ही दौड़ रही हैं। कई बार चालकों ने आधे रूट से ही बस को वापिस मोड़ लिया है। यानी बॉटनिकल गार्डन से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जाने वाली बस में दनकौर तक के यात्री मिले। इससे आगे के यात्री न होने पर चालकों ने बस को वापिस मोड़ लिया। अंतिम स्टॉप तक जाने के बजाय ऐसा करने से आगे के स्टॉप पर खड़े अन्य यात्री इंतजार ही करते रह गए। काफी देर इंतजार करने के बाद उन्हें अगली सिटी बस में सवार होना पड़ा। ये शिकायत एयरपोर्ट को जाने वाली बसों से ज्यादा आईं थीं। हालांकि अन्य रूटों पर भी ऐसी शिकायतें सामने आ चुकी हैं। परी चौक को जाने वाली बसें भी ऐसा कर चुकी हैं। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि रूट पर जगह-जगह टीआई को तैनात किया जा रहा है ताकि बसें आधे रूट से न लौटें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed