{"_id":"6a3a8288cb5d880a1a0a887c","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4426276-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेनरेटर का बैकअप नहीं मिलने पर मेंटेनेंस कर्मी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेनरेटर का बैकअप नहीं मिलने पर मेंटेनेंस कर्मी से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- शिकायत मिलने पर महिला समेत दो गिरफ्तार
नोएडा। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में बिजली जाने के बाद जेनरेटर का बैकअप नहीं मिलने पर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्साए दो लोगों ने सोसाइटी के मेंटेनेंस कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के करीब तीन बजे सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी की बिजली चली गई थी। इस दौरान लोगों को जेनरेटर का बैकअप भी नहीं मिल पाया। इसी बात को लेकर सोसाइटी निवासी ज्योति मिश्रा और उनके मित्र अमित नाराज हो गए। दोनों मेंटेनेंस कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारी कमल से बहस करने लगे। आरोप है कि कहासुनी के दौरान दोनों ने कमल के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-113 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए शनिवार को ही आरोपित ज्योति मिश्रा और अमित को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो