{"_id":"6a70bd0be815c6a5cd065602","slug":"dfsgdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4572911-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पैसों के झगड़े ने उजाड़ गया परिवार, धक्के से पत्नी की मौत<bha>;<\/bha> पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पैसों के झगड़े ने उजाड़ गया परिवार, धक्के से पत्नी की मौत<bha>;</bha> पति फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के दौरान पत्नी का सिर दीवार से टकराया, मौत
- सेक्टर-168 स्थित निर्माण परियोजना के पास की घटना, पति फरार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर-168 स्थित एक निर्माणाधीन परियोजना में काम करने वाले दंपती के बीच पैसों को लेकर हुआ विवाद जानलेवा साबित हो गया। झगड़े के दौरान पति ने धक्का दे दिया तो पत्नी का सिर दीवार से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से झारखंड निवासी ढेना लोहरा अपनी पत्नी गीता कुमारी के साथ सेक्टर-168 स्थित एक निर्माणाधीन साइट पर मजदूरी करता था। शुक्रवार रात दोनों के बीच घरेलू खर्च और सामान खरीदने के लिए पैसे देने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। झगड़े के दौरान गीता को जोर का धक्का लगा, जिससे वह पीछे की ओर गिरते हुए दीवार से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह अचेत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण सिर में आई गंभीर चोट बताया गया है। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने निर्माण स्थल के ठेकेदार आमीन की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।