फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfd

Noida News: कुल्हाड़ी से वार कर चचेरे भाई की हत्या, आरोपी फरार

Mon, 24 Aug 2026 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
dgsfd
- दादरी के रामपुर फतेहपुर गांव में किराये के कमरे में रहते थे दोनों
विज्ञापन



दादरी। दादरी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में रविवार देर रात चचेरे भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। किराये के कमरे में साथ रह रहे 28 वर्षीय राजमिस्त्री शाहिद की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चचेरा भाई इमरान मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई की तहरीर पर इमरान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक शाहिद मूलरूप से बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रमई गांव का रहने वाला था। वह अपने भाई अफरोज और चचेरे भाई इमरान के साथ रोजगार की तलाश में ग्रेटर नोएडा आया था। दोनों रामपुर फतेहपुर गांव में किराये के कमरे में रहकर राजमिस्त्री और मजदूरी का काम करते थे। शाहिद शादीशुदा था। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे शाहिद और इमरान कमरे में मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद इमरान ने कमरे में रखी कुल्हाड़ी उठाई और शाहिद की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने और अधिक रक्तस्राव के कारण शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी इमरान रात में ही कमरे से निकलकर फरार हो गया।
विज्ञापन


खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद : हत्या की सूचना मिलते ही दादरी कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। कमरे से वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद हुई, जिस पर खून लगा हुआ था। सहायक पुलिस आयुक्त ग्रेटर नोएडा प्रशाली गंगवार का कहना है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी इमरान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed