{"_id":"6ae4b1b1eef6b445220df3ac","slug":"dsgfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4888077-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नियम तोड़ने पन 528 निजी बसें की गईं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नियम तोड़ने पन 528 निजी बसें की गईं जब्त
विज्ञापन
- आरटीओ ने की कार्रवाई, अप्रैल से अब तक 827 बसों के हुए चालान
- सितंबर में हादसों के बाद बढ़ाई गई चेकिंग, अक्टूबर में भी 176 बसों पर हुई कार्रवाई
- जुर्माना भरकर छुड़वा ली गईं ज्यादातर बसें, अभी 11 बसें आरटीओ के कब्जे में
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ने वाली निजी बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। नोएडा एआरटीओ कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर तक नियमों का उल्लंघन करने वाली 827 निजी बसों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 528 बसों को जब्त किया गया।
आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में कार्रवाई में तेजी देखने को मिली। इस महीने 147 बसों के चालान किए गए और 48 बसों को जब्त किया गया। वहीं, अक्टूबर में भी अभियान जारी है। इस महीने अब तक करीब 176 बसों के चालान किए जा चुके हैं। विभाग की ओर से परमिट, फिटनेस, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करने वाली बसों की जांच की जा रही है। हालांकि, अप्रैल से अब तक जब्त की गईं सभी बसें अभी आरटीओ के कब्जे में नहीं हैं। बस संचालकों ने जुर्माना भरने और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ज्यादातर बसों को छुड़वा लिया है। फिलहाल 11 बसें ऐसी हैं, जो अभी भी आरटीओ कार्यालय के कब्जे में हैं। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।