फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Emerging Players: Nivedya wants to shine in the world cricket

उभरते खिलाड़ी : विश्व बैडमिंटन में चमकना चाहती हैं निवेद्या

Wed, 15 Jul 2026 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Emerging Players: Nivedya wants to shine in the world cricket
निवेद्या सिंह उभरते खिलाड़ी - फोटो : AMAR UJALA
सेक्टर-137 निवासी आठ वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी निवेद्या सिंह अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर खेल जगत में नई पहचान बना रही हैं। सेक्टर-126 स्थित मयूर स्कूल में कक्षा चार की छात्रा निवेद्या पिछले दो वर्षों से कोच अनुराग झा के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। वह प्रतिदिन दो से तीन घंटे अभ्यास कर अपनी तकनीक, फुटवर्क, फिटनेस और खेल कौशल को निखार रही हैं। निवेद्या ने वर्ष 2026 में आयोजित तीन इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने कई ओपन और इंटर एकेडमी टूर्नामेंट में भी पदक हासिल किए। हाल ही में आयोजित नोएडा टैलेंट हंट-2026 की अंडर-9 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का एक और परिचय दिया। उनकी सफलता के पीछे परिवार का भी अहम योगदान है। माता डॉ. श्वेता पगारे उनकी डाइट, फिटनेस और एक्सरसाइज का विशेष ध्यान रखती हैं, जबकि पिता धीरज सिंह नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पूरा सहयोग करते हैं।
विज्ञापन

निवेद्या का सपना भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और विश्व की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में अपनी पहचान बनाना है। उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास को देखकर कोच और परिवार को विश्वास है कि वह आने वाले वर्षों में देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed