फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgsfd

Noida News: मुस्लिम समाज के लोगों ने त्वरित कार्रवाई पर पुलिस को किया सम्मानित

Tue, 01 Sep 2026 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
fdgsfd
नोटः खबर को ऑनलाइन नहीं चलाएं
विज्ञापन

फॉलोअप
- समाज के लोगों ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह समेत अधिकारियों को किया सम्मानित
- ग्रामीणों के साथ समाज के लोगों ने त्वरित कार्रवाई की सराहना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी बलराज को मुठभेड़ में मार गिराने के मामले में सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में मंगलवार को नोएडा पुलिस को सम्मानित किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह, एडीसीपी स्वतंत्र सिंह, कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह को सम्मानित कर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। लोगों ने पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने और मासूम बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
घटना में दो महिलाओं के भी शामिल होने का आरोप : नाबालिग से दरिंदगी के मामले में गांव के लोगों का आरोप है कि वारदात में दो महिलाएं भी शामिल हो सकती हैं। इसलिए पुलिस को इन महिलाओं के बारे में जानकारी करनी चाहिए। यह महिलाएं आरोपी बलराज के साथ तौसीफ के संपर्क में रहती हैं। बलराज के मुठभेड़ में मारे जाने के के बाद पुलिस ने तौसीफ के खिलाफ भी कार्रवाई की है। उसे पुलिस की ओर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दूसरी ओर, इस घटना के बाद से तौसीफ के परिवार के अन्य लोग घर पर ताला लगाकर कहीं चले गए हैं।
विज्ञापन

राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदों का आवाजाही जारी : घटना के बाद से पीड़ित परिवार से राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदों की ओर से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया जा रहा है। साथ ही मुआवजे दिलाने संबंधी आश्वासन दिया जा रहा है। मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेताओं ने पीड़ित परिजन से मुलाकात की। साथ ही हर संभव का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article