{"_id":"6a4e4698a839565a7e04ce97","slug":"fdsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-99592-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऊंची इमारत से फेंकी जा रहीं बोतलें और कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऊंची इमारत से फेंकी जा रहीं बोतलें और कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर अल्फा-2 के पास स्थित ओमैक्स इंडिया ट्रेड सेंटर में रहने वाले कुछ लोगों की लापरवाही आसपास के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। ऊंची इमारत से शराब की बोतलें, पानी और कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलें समेत अन्य कूड़ा नीचे सेक्टर की ओर फेंका जा रहा है। इससे आई ब्लॉक के लोगों में डर और नाराजगी है। मंगलवार रात को फिर से एक टॉवर से शराब की बोतल और अन्य सामान नीचे फेंका गया। घटना के बाद आई ब्लॉक के निवासी मौके पर एकत्र हो गए और विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
घटना के बाद सेक्टर के लोग ओमैक्स इंडिया ट्रेड सेंटर के फ्लैटों तक पहुंचे और मामले की जानकारी वहां मौजूद लोगों को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऊंची इमारत से इस तरह सामान फेंकना बेहद खतरनाक है। अगर कोई व्यक्ति उस समय नीचे मौजूद हो तो बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।