{"_id":"6a6366d3d9e3083659092466","slug":"fgds-grnoida-news-c-1-noi1095-4536763-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शेयर बाजार में निवेश का भरोसा देकर 12 लाख हड़पे, मेघालय से मामला नोएडा पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शेयर बाजार में निवेश का भरोसा देकर 12 लाख हड़पे, मेघालय से मामला नोएडा पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में निवेश का भरोसा देकर 12 लाख हड़पे, मेघालय से मामला नोएडा पहुंचा
- कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस कर रही मामले की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शेयर बाजार में निवेश कर बेहतर रिटर्न दिलाने का आश्वासन देकर मेघालय की एक महिला से 12 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पूरी धनराशि ब्याज सहित वापस करने का भरोसा दिया था, लेकिन तय समय पर भुगतान नहीं किया। बाद में दिया गया चेक भी बाउंस हो गया। पीड़िता की शिकायत पर मेघालय में दर्ज मामला अब जांच के लिए नोएडा के सेक्टर-39 थाने भेजा गया है।
मेघालय के शिलांग स्थित मावलाई फुडमुरी क्षेत्र निवासी गोल्डा लिजा नेंगनोंग की पहचान नोएडा सेक्टर-45 स्थित एनआरआई रेजीडेंसी में रहने वाले सचिन कटारिया से थी। आरोप है कि मई 2024 में सचिन ने शेयर बाजार में निवेश करने की बात कहकर उनसे दो लाख रुपये लिए और हर महीने दो प्रतिशत लाभ देने का आश्वासन दिया। कुछ समय बाद आरोपी ने आर्थिक परेशानी का हवाला देते हुए जुलाई 2024 में चार अलग-अलग किश्तों में 10 लाख रुपये और ले लिए। कुल 12 लाख रुपये मिलने के बाद भी न तो नियमित ब्याज दिया गया और न ही मूलधन लौटाया गया। जब महिला ने लगातार भुगतान की मांग की तो आरोपी शेयर बाजार में नुकसान और रकम फंसे होने जैसी बातें कहकर टालता रहा। आरोप है कि 29 नवंबर 2025 को आरोपी ने भुगतान के लिए एक चेक सौंपा, लेकिन बैंक में प्रस्तुत करने पर वह अनादरित हो गया। इसके बाद पीड़िता ने जनवरी 2026 में शिलांग के मावलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब यह मामला नोएडा ट्रांसफर होकर आया है। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामला मेघालय पुलिस से प्राप्त हुआ है।