फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgsfd

Noida News: नशे में ट्रक चला रहा था ड्राइवर, कार समेत कई राहगीरों को मारी थी टक्कर

Mon, 31 Aug 2026 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
fgsfd
फोटो......
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात हआ था भीषण हादसा, दिल्ली लौट रहे पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की हुई थी मौत

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। ट्रक चालक नशे में ट्रक चला रहा था। शराब के अलावा उसने अन्य तरह के नशे भी कर रखे थे, जिसके कारण वह नियंत्रण खो बैठा था। डिवाइडर व बैरियर तोड़ते हुए दूसरी तरफ जा पहुंचा। जिसके कारण उसने दूसरी लेन पर जा रही बलेनो कार समेत कई वाहनों को टक्कर मारी थी। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई थी।
एक्सप्रेसवे के साबौता कट 36 किलोमीटर इंटरचेंज के पास रविवार देर रात सड़क हादसा हुआ था। इसमें नोएडा से आगरा की ओर जा रहा राजस्थान नंबर का ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ पहुंच गया था और आगरा से नोएडा की ओर जा रही बलेनो कार को टक्कर मारी थी। इसमें दिल्ली के नया बाजार निवासी हाई कोर्ट के अधिवक्ता रितेश पांडेय, उनके पुत्र अभिसार पांडेय, उनके पारिवारिक मित्र महाराजगंज निवासी विकास गुप्ता उर्फ विक्की और मूल रूप से राजस्थान के धौलपुर निवासी चालक विजय की मौत हो गई थी। चालक इतना नशे में था कि हादसे के बाद वह भाग नहीं सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसके नशे में होने की बात सामने आई। जिसके बाद आरोपी चालक मथुरा निवासी दिनेश का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। वहीं सोमवार को पुलिस ने चालक को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन मनाकर सभी लौट रहे थे वापस : दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता रितेश वर्तमान में दिल्ली में ही रहते थे। लेकिन उनका परिवार मूल रूप से महाराजगंज का ही रहने वाला है। वह अपने बेटे अभिसार और पारिवारिक मित्र विकास के साथ रक्षाबंधन पर अपने मूल गांव गए थे। विकास भी महाराजगंज का ही रहने वाला था, इसलिए वह भी उनके साथ ही गया था। चालक विजय मूल रूप से धौलपुर का रहने वाला था, लेकिन अधिवक्ता के साथ ही रहता था और उनका स्थायी ड्राइवर था। उसकी पत्नी दिल्ली में ही रहती है, लेकिन वह और उसकी पत्नी अलग-अलग रहते हैं। पुलिस ने घटना के बाद राजस्थान से संपर्क किया, लेकिन मृतक विजय के परिवार का पता नहीं चल सका। जिसके बाद दिल्ली में रहने वाली उसकी पत्नी से संपर्क किया गया। पुलिस ने सोमवार को चारों मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा निवासी बाइक चालक ने दर्ज कराई प्राथमिकी : राजस्थान नंबर का ट्रक चला रहा चालक दिनेश मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है। उसने बलेनो कार के साथ ही एक बाइक सवार और टाटा मैजिक को भी टक्कर मारी थी। जिसमें बाइक सवार और टाटा मैजिक के ड्राइवर को भी चोटें आई थी। लेकिन उन दोनों की जान बच गई। सोमवार को जब मृतकों के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली तो पुलिस ने मूल रूप से आगरा निवासी बाइक चालक सुमित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सोमवार को मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। विवेचना के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -राजीव सिसौदिया, एसीपी, जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article