फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five-hour power cuts in industrial sectors; production affected.

Noida News: औद्योगिक सेक्टरों में हो रही 5 घंटे हो रही कटौती, उत्पादन प्रभावित

Wed, 08 Jul 2026 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Five-hour power cuts in industrial sectors; production affected.
- उद्यमी संगठन आईबीए की चेतावनी, सुधार नहीं हुआ तो एनपीसीएल का घेराव कर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर के औद्योगिक सेक्टरों के बिजली आपूर्ति बाधित होने से उद्यमी परेशान है। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) का आरोप है कि शहर के सभी औद्योगिक सेक्टरों में रोजाना बिजली कटौती व ट्रिपिंग हो रही है। रोजाना 5-5 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। एक फॉल्ट को ठीक करने में 5 घंटे का समय लग रहा है। एनपीसीएल की लापरवाही के कारण उत्पादन ठप हो रहा है। उत्पादन बंद होने से उद्यमियों को नुकसान उठाना पड रहा है। उद्यमियों ने चेतावनी दी है कि अगर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो एनपीसीएल कार्यालय का घेराव का प्रदर्शन किया जाएगा।

आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने बताया कि औद्योगिक सेक्टरों में बिजली आपूर्ति लगातार बिगड़ती जा रही है। औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-1 व 3, सेक्टर 31 और साइट-5 समेत अन्य में रोजाना बिजली कटौती जा रही है। कटौती के साथ ट्रिपिंग की समस्या भी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि बार-बार संपर्क करने के बाद भी अधिकारी कोई स्पष्ट व संतोषजनक जवाब नहीं मिला। महासचिव सुनील दत्त शर्मा ने कहा कि सेक्टर-31 और इकोटेक-1 में मंगलवार को पांच घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed