फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Friendship with woman turns fatal company supervisor killed employee with blade

एक महिला, दो आशिक और कत्ल: सुपरवाइजर बना कातिल, ब्लेड से काटा नए प्रेमी का गला; अस्पताल पहुंचकर खुद उगला राज

Fri, 24 Jul 2026 07:02 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Fri, 24 Jul 2026 07:02 PM IST
सार

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला और नरेश के बीच पिछले करीब सात वर्षों से संपर्क था। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। करीब एक माह पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद महिला ने नरेश से दूरी बना ली। इसी दौरान उसकी नजदीकियां सुरेश से बढ़ गईं। पिछले करीब 15 दिनों से महिला और सुरेश का एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया था। 

विज्ञापन
Friendship with woman turns fatal company supervisor killed employee with blade
मृतक सुरेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित सिरसा गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर गुरुवार रात करीब 10:30 बजे एक महिला को लेकर कंपनी के सुपरवाइजर और कंपनीकर्मी के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि कंपनी सुपरवाइजर ने मशीन से कपड़े काटने वाली ब्लेड से कंपनीकर्मी पर गले और पेट के पास हमला कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कासना कोतवाली पुलिस इलाज के लिए कंपनीकर्मी को कासना स्थित जिम्स अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में कासना कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ हत्या का धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

सात साल से काम कर रही है महिला
पुलिस के अनुसार बुलंदशहर निवासी 35 वर्षीय एक महिला पति से अलग होने के बाद पिछले करीब आठ वर्षों से सिरसा में अपने दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रही है। महिला का पति एक बच्चे को अपने साथ गांव में रखता है। सिरसा में रहने के दौरान महिला ने करीब सात वर्ष पहले दक्ष इंडिया कंपनी में काम शुरू किया था। इसी दौरान उसकी पहचान मूलरूप से चांदपुर रबूपुरा निवासी नरेश कुमार (40) से हुई। नरेश कंपनी में पिछले 12 वर्षों से कार्यरत है। उसकी शादी हो चुकी है और उसकी पत्नी बच्चों के साथ गांव में रहती है। काम के सिलसिले में नरेश ने सिरसा में किराये का मकान ले रखा है और वह समय-समय पर अपने रबूपुरा स्थित घर भी जाता है।

सुरेश की भी पत्नी और बच्चे रहते हैं गांव में
इसी कंपनी में नौगांव भगवंतपुर बरेली निवासी सुरेश (35) पिछले तीन वर्षों से कार्यरत था। उसकी भी शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी और तीन बच्चे गांव में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश और महिला सात साल से संपर्क में
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला और नरेश के बीच पिछले करीब सात वर्षों से संपर्क था। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। करीब एक माह पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद महिला ने नरेश से दूरी बना ली। इसी दौरान उसकी नजदीकियां सुरेश से बढ़ गईं। पिछले करीब 15 दिनों से महिला और सुरेश का एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया था। दोनों के बीच फोन पर भी लगातार बातचीत होती थी।

विज्ञापन

महिला और सुरेश की नजदीकी से नरेश था नाराज
पुलिस के मुताबिक महिला और सुरेश की बढ़ती नजदीकियों से नरेश नाराज रहने लगा था। उसने सुरेश को महिला से दूर रहने की धमकी भी दी थी। साथ ही आरोपी ने महिला का फोन भी अपने पास रख लिया था। बावजूद महिला और सुरेश की नजदीकियां कम नहीं हुईं। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते गुरुवार रात नरेश ने सुरेश को सिरसा गोलचक्कर के पास आरएमसी प्लांट के समीप मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि नरेश अपने साथ कंपनी की मशीन से कपड़े काटने वाली ब्लेड लेकर पहुंचा था।

शराब के नशे में था नरेश
सुरेश के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों के बीच महिला को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि उस समय नरेश शराब के नशे में था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इसी दौरान नरेश ने ब्लेड से सुरेश के गले और पेट के पास कई वार कर दिए। बचाव के दौरान नरेश भी उसी ब्लेड से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। डायल-112 के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची सुरेश को जिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया।

नरेश ने डर से उगल दिया राज
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान आरोपी शराब के नशे में था। मृतक की हत्या के दौरान वाद-विवाद और भागने के दौरान सड़क पर गिरने के कारण वह मामूली रूप से चोटिल हो गया था। इस कारण खुद ही जिम्स पहुंच गया। जहां डॉक्टरों को उसने बताया कि वह रोड एक्सीडेंट में घायल हुआ है। लेकिन कुछ देर बाद जब जानकारी करती हुई पुलिस अस्पताल पहुंची तो आरोपी ने डर के कारण पुलिस के सामने सबकुछ सच-सच उगल दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले में पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस का बयान
एसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. रवि शंकर ने बताया कि मृतक सुरेश के भाई शिवम की तहरीर पर आरोपी नरेश के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed