फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Guru Mantra: Teachers give wings to students' dreams alongside imparting knowledge.

गुरु मंत्र : शिक्षक ज्ञान के साथ विद्यार्थियों के सपनों को भी देते हैं उड़ान

Wed, 15 Jul 2026 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Guru Mantra: Teachers give wings to students' dreams alongside imparting knowledge.
शिवदत्त सिंह
शिक्षक केवल पाठ्य पुस्तकों का ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने वाला मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्रोत होता है। कक्षा में आने वाला प्रत्येक बच्चा अपनी अलग प्रतिभा, क्षमता और सपनों के साथ आता है। किसी की रुचि विज्ञान में होती है, तो किसी की कला, साहित्य या खेल में। एक सच्चे शिक्षक की जिम्मेदारी होती है कि वह बच्चों की छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा प्रदान करे। शिक्षक एक शिल्पकार की तरह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को आकार देता है। वह बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और मेहनत की भावना विकसित करता है, जिससे वे समाज के लिए जिम्मेदार और सफल नागरिक बन सकें। वर्तमान समय में शिक्षकों को भी लगातार सीखते रहना चाहिए। नई शिक्षा नीति के अनुरूप आधुनिक शिक्षण तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर हर विद्यार्थी की सीखने की क्षमता के अनुसार पढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। इससे शिक्षा अधिक प्रभावी और रोचक बनती है।
विज्ञापन

- शिव दत्त सिंह, महर्षि विद्या मंदिर, महर्षि नगर, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed