फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Healthcare workers who served during the COVID-19 pandemic will get jobs again.

Noida News: कोरोना महामारी में काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को फिर मिलेगी नौकरी

Wed, 19 Aug 2026 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Healthcare workers who served during the COVID-19 pandemic will get jobs again.
-अपर मुख्य सचिव ने इस कार्य के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाने के लिए निर्देश दिए
विज्ञापन

-कोरोना काल में तीन महीने तक सेवा देने वाले कर्मियों को प्रमुखता दी जाएगी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा । कोरोना महामारी के समय स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले 60 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को दोबारा काम दिया जाएगा। उन्हें नौकरी की सौगात मिलेगी। अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने इस कार्य को पूरा करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। तीन महीने तक सेवा देने वाले कर्मियों को प्रमुखता दी जाएगी।
2020-2021 में कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से 60 से अधिक डॉक्टर, स्टाफ नर्स, टेक्नीशियन समेत अन्य कर्मियों की भर्ती की गई थी। अनुबंध नियमों के अनुसार इनमें से अधिकतर को नौकरी से हटा दिया गया है। अब शासन ने इन कर्मियों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और स्वास्थ्य शिक्षा के विभिन्न कार्यों के लिए संविदा पर नौकरी दिए जाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों ने दोबारा नौकरी पर रखे जाने के लिए प्रदर्शन भी किया था, लेकिन पद सृजित नहीं होने के कारण उन्हें नहीं रखा जा सका था। इसके लिए उनकी सूची तैयार कर सत्यापन करने की बात कही गई है। भर्ती के दौरान आरक्षण नियमों में पांच साल की छूट सहित तीन महीने से लेकर दो साल तक काम करने वाले को प्राथमिकता के लिए अधिकतम दो से 15 प्रतिशत अधिक अंक मिलेंगे। अपंजीकृत कोविड कर्मियों के सत्यापन के लिए मुख्य विकास अधिकारी, सीएमओ, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डीएम द्वारा नामित वित्त अधिकारी की कमेटी काम करेगी।
विज्ञापन

तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत करें दस्तावेज
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया, सभी कोविड कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्वप्रमाणित दस्तावेज तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत करें। आवश्यक दस्तावेज में शैक्षिक प्रमाण पत्र, दो फोटोग्राफ, आधार कार्ड, पैन कार्ड शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बैंक स्टेटमेंट, आउटसोर्स एजेंसी का नियुक्ति पत्र और सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। सीएमओ कार्यालय में सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed