{"_id":"69e78b3c153c2106c50afd83","slug":"karate-players-won-32-medals-including-16-gold-in-meerut-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92857-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कराटे खिलाड़ियों ने मेरठ में जीते 16 स्वर्ण समेत 32 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कराटे खिलाड़ियों ने मेरठ में जीते 16 स्वर्ण समेत 32 पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब मलयेशिया में दिखाएंगे प्रतिभा,
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के नौ खिलाड़ियों ने बालक व बालिका वर्ग में मेरठ में हुई एलीट ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में 16 स्वर्ण समेत 32 पदक जीते। स्वर्ण विजेता खिलाड़ियों का चयन मलयेशिया में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
यूपी ट्रेडिशनल शोतो-काई कराटे फेडरेशन की ओर से रविवार को मेरठ के ऐस्ट्रोन कॉलेज में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गौतमबुद्ध नगर से 27 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस टीम ने सामूहिक रूप से 16 स्वर्ण, 11 रजत और पांच कांस्य पदक हासिल किए।
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इन विजेताओं का चयन मलेशिया में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मिलो कप के लिए किया गया है। फिलहाल चार खिलाड़ियों की तैयारी पूरी हो चुकी है जबकि बाकी 12 स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन पासपोर्ट प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा।
यह अवसर इन खिलाड़ियों के लिए न केवल उनके कॅरिअर में बड़ा कदम साबित होगा, बल्कि देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव भी देगा। विजेता खिलाड़ियों में से 18 खिलाड़ी एके मार्शल आर्ट्स अकादमी के कोच व सचिव अफजल खान और नौ खिलाड़ी दनकौर स्थित वॉरियर्स फिटनेस एंड फाइटर क्लब में कोच कपिल नागर की देखरेख में कराटे के गुर सीखते हैं।
-- -- -- -
कोच अफजल खान ने बताया कि उनकी अकादमी के खिलाड़ी काशवी और श्रीधर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कोच कपिल नागर ने बताया कि उनके क्लब के लव और निशि भी मलेशिया में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार हैं।
-- -- -- -
विजेता खिलाड़ी
वॉरियर्स फिटनेस एंड फाइटर क्लब से रूबी, मयंक नागर, नैतिक नागर, निशि, पुनीत, केशव भाटी, लव ने स्वर्ण पदक और नंदिनी शर्मा, निखिल ने रजत पदक हासिल किए। वहीं, एके मार्शल आर्ट्स अकादमी से नैतिक, प्रांजल, लक्षित, ओजश्वी ने स्वर्ण व रजत, श्रीधर, अयान, वैष्णवी, अग्रिमा, काश्वी ने स्वर्ण, आरसिया, शुभलक्ष्मी ने स्वर्ण व कांस्य, दिवित, आर्यन, आरना, वन्या ने रजत पदक और विवान, अनुष्का, अन्वीशा ने रजत व कांस्य पदक हासिल किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X