फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Major companies step forward for multimodal logistics hub

Noida News: मल्टीमाॅडल लाॅजिस्टिक हब के लिए आगे आईं दिग्गज कंपनियां

Wed, 08 Jul 2026 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Major companies step forward for multimodal logistics hub
कंपनियों की मांग के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तीसरी बार बढ़ाई आवेदन की तारीख
विज्ञापन

अब 10 जुलाई तक कंपनियां कर पाएंगी आवेदन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कंपनियों में उत्पादन के बाद देश-विदेश में माल-ढुलाई आसानी और तेजी से हो, इसके लिए ग्रेटर नोएडा में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित होना है। देश की दो बड़ी कंपनियों की ओर से इसके विकास के लिए इच्छा दिखाने के बाद प्राधिकरण ने तीसरी बार आवेदन का मौका दिया है। अब कंपनियां 10 जुलाई तक आवेदन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगी। उन्हें 16 जुलाई तक दस्तावेज और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ई-नीलामी के लिए कंपनियों से सहमति बनाकर नोटिस के जरिए तारीख बताया जाएगा।
सीईओ रवि कुमार एनजी का कहना है कि पार्क के विकास के लिए प्रस्ताव देने वाली कंपनियां इस क्षेत्र में अनुभवी हैं। इनके साथ अन्य कंपनियों के लिए भी आवेदन का विकल्प खुला हुआ है।
विज्ञापन

लॉजिस्टिक पार्क के विकास के लिए न्यूनतम 1000 करोड़ रुपये के निवेश की शर्त लागू है। अधिकारियों का कहना है कि कंपनियां यहां करीब 6000 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकती हैं। सेक्टर कप्पा-2 में 174 एकड़ में विकसित होने वाले पार्क की जमीन के लिए 800 करोड़ रुपये अलग से प्राधिकरण को भुगतान करना होगा। अंतरराष्ट्रीय मानकों के इंफ्रास्ट्रक्चर वाला यह पार्क सीधे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कार्गो हब से भी जुड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
दो महीने पहले इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश कैबिनेट से मंजूरी मिल गई थी। प्रोजेक्ट के तहत मुख्य रूप से माल ढुलाई के लिए कार्गो प्रबंधन ही कंपनी की प्राथमिकता में रहेगी। पार्क में कार्गो यार्ड, वेयरहाउस, कंटेनर मैनेजमेंट फेसिलिटी, स्किल डेवलपमेंट सेंटर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें करीब 15,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है, जिसमें स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article