{"_id":"6a65ffd88be6ee5ea1045790","slug":"mobile-theft-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101290-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वेयरहाउस से 41.25 लाख के 153 ओप्पो मोबाइल गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वेयरहाउस से 41.25 लाख के 153 ओप्पो मोबाइल गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने चालक व कर्मचारियों पर दर्ज की प्राथमिकी
-सीसीटीवी से छेड़छाड़, जीपीएस रिकॉर्ड और आंतरिक जांच में मिली साजिश के संकेत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। साइट-4 स्थित एक्सप्रेसबीज लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के वेयरहाउस से करीब 41.25 लाख रुपये कीमत के 153 ओप्पो मोबाइल फोन गायब होने का मामला सामने आया है। कंपनी की ओर से कराई गई आंतरिक जांच में सीसीटीवी सिस्टम से छेड़छाड़, वाहन की संदिग्ध गतिविधियां और कर्मचारियों की भूमिका सामने आई है। कंपनी की तरफ से बीटा-2 कोतवाली में ट्रक चालक और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एक्सप्रेसबीज लॉजिस्टिक्स देशभर में ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान के परिवहन का कार्य करती है। 14 जुलाई को कंपनी के क्लाइंट ओप्पो मोबाइल के वेयरहाउस से 2,880 मोबाइल फोन, जिन्हें 288 सीलबंद बॉक्सों में पैक किया गया था। वह ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनी के वेयरहाउस लाए गए। यहां से इन्हें अलग-अलग शहरों के लिए रवाना किया गया। 17 जुलाई को कंपनी को सूचना मिली कि भेजे गए माल में से 51 पैकेटों से कुल 153 मोबाइल फोन गायब हैं। इन मोबाइल फोन की कीमत करीब 41.25 लाख रुपये आंकी गई।
शिकायत मिलने के बाद कंपनी ने तकनीकी और आंतरिक जांच शुरू की। जांच में वेयरहाउस के सीसीटीवी फुटेज, वाहन की जीपीएस लोकेशन, लोडिंग-अनलोडिंग प्रक्रिया और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन वेयरहाउस के सीसीटीवी नेटवर्क के साथ छेड़छाड़ कर उसे जानबूझकर निष्क्रिय किया गया था। इसके अलावा जिस ट्रक से माल भेजा गया, उसके चालक ने निर्धारित मार्ग के दौरान कई स्थानों पर बिना किसी वैध कारण वाहन रोका। कंपनी का आरोप है कि यह पूरी घटना पूर्व नियोजित साजिश के तहत अंजाम दी गई, जिसमें चालक और कंपनी के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत होने की आशंका है। चोरी हुए मोबाइल फोन के अधिकांश आईएमईआई नंबर पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं, जबकि शेष नंबर क्लाइंट कंपनी से प्राप्त होने के बाद सौंपे जाएंगे। पुलिस ने कंपनी के सुरक्षा विभाग के मैनेजर संजय गुप्ता की शिकायत पर चालक केशव व अज्ञात कंपनी कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।