फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notices sent to shut down 15 coaching centers operating without registration.

Noida News: बिना पंजीकरण चल रहे 15 कोचिंग सेंटर को बंद करने के लिए भेजा नोटिस

Wed, 02 Sep 2026 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Notices sent to shut down 15 coaching centers operating without registration.
- जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी किए गए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा / ग्रेटर नोएडा। शिक्षा विभाग ने अवैध रूप से संचालित किए जा रहे 15 कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी कर संचालन बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि उत्तर प्रदेश कोचिंग विनियमन अधिनियम-2002 के तहत सभी कोचिंग संस्थानों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के किसी भी कोचिंग सेंटर का संचालन नियमों के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण चल रहे कोचिंग सेंटरों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी कराकर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए थे। कोचिंग शुरू करने से पहले संचालक को सक्षम अधिकारी से अग्निशमन प्रमाणपत्र लेना और छात्रों की सुरक्षा से जुड़ी निर्धारित व्यवस्थाएं पूरी करना भी जरूरी है। जांच में कैरियर कोचिंग सेक्टर-62, श्री चेतन सी-56, लम्ब्ररी एजुकेशन, कैरियर अड्डा और दा आदि कोटिल्या नोएडा, दा ब्रिज टू सक्सेस सेक्टर-59 और विजन सिविल सिर्विस,ब्राइट एजुकेशन सेंटर, विवेकानंद एकेडमी, अवयांश एजुकेशन एकेडमी, लाइफ सक्सेस एकेडमी, प्रॉफिट लर्निंग इंग्लिश क्लास सर्फाबाद, ज्ञानपीठ शिक्षा केंद्र शाहबेरी, अपेक्षा एकेडमी और लॉ प्रेप ट्यूटोरियल सेक्टर 62 नोएडा को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इन संस्थानों के पास वैध कोचिंग पंजीकरण प्रमाणपत्र नहीं मिले। विभाग का कहना है कि आगे भी कोई कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के चलता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों लखनऊ के एक संस्थान में हुई आग की घटना के बाद कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed