फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   plaster fall from high rise society

Noida News: सपनों का आशियाना बना खतरे का ठिकाना... प्लास्टर गिरने से सहमे निवासी

Wed, 08 Jul 2026 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
plaster fall from high rise society
ग्रेटर नोएडा के एवीजे हाइट्स सोसाइटी में टॉवरों से झड़ता प्लास्टर। स्रोत निवासी
- सोसाइटी की दीवारें दे रहीं खतरे की दस्तक... निवासी बोले, सुरक्षित नहीं घर
विज्ञापन

- एवीजे हाइट्स सोसाइटी में टावरों से लगातार गिर रहा प्लास्टर
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। सपनों का आशियाना अब डर का ठिकाना बनता जा रहा है। एवीजे हाइट्स सोसाइटी में टावरों से लगातार झड़ता प्लास्टर न सिर्फ इमारतों की बदहाल हालत बयां कर रहा है, बल्कि हर गुजरते दिन के साथ निवासियों की चिंता भी बढ़ा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई, तो यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे में बदल सकती है। सोसाइटी के कई टावरों की दीवारों, बालकनियों और बाहरी हिस्सों से लगातार प्लास्टर टूटकर गिर रहा है।

निवासियों ने बताया कि बारिश के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। प्लास्टर गिरने के डर से लोग घर से निकलने और बच्चों को नीचे खेलने भेजने में भी हिचकिचाते हैं। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के कई हिस्सों की हालत खराब दिखाई देती है, इसलिए सुरक्षा के लिए जल्द जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। कुछ निवासियों ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि निर्माण के दौरान इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता अच्छी नहीं लगाई गई है। इसलिए टॉवरों से प्लास्टर गिर रहा है। सोसाइटी में 11 टॉवर में से 10 रिहाइश में हैं। करीब 1600 फ्लैट की सोसाइटी में 1200 परिवार अभी रहते हैं।
विज्ञापन

- घर लेकर हमने अपने सपने तो पूरे कर लिए, लेकिन अब प्लास्टर गिरने की समस्या हमारे लिए बड़ी परेशानी बन गई है। बारिश के समय घर से निकलने में भी डर लगता है। -मनीष कुमार श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोसाइटी में छोटे बच्चे रोज नीचे खेलते हैं। प्लास्टर गिरने की घटनाओं के कारण हर समय उनकी सुरक्षा की चिंता बनी रहती है। -मीनाक्षी ढींगरा

- कई जगहों पर बालकनियों और दीवारों की हालत ठीक नहीं है। समय रहते मरम्मत कराना जरूरी है जिससे किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। -अरुण कुमार

- हम चाहते हैं कि सोसाइटी की पूरी इमारत का तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और जहां भी जरूरत हो, वहां जल्द मरम्मत का काम कराया जाए जिससे सभी निवासी सुरक्षित महसूस कर सकें। -सुरजीत राणा

ग्रेटर नोएडा के एवीजे हाइट्स सोसाइटी में टॉवरों से झड़ता प्लास्टर। स्रोत निवासी

ग्रेटर नोएडा के एवीजे हाइट्स सोसाइटी में टॉवरों से झड़ता प्लास्टर। स्रोत निवासी

ग्रेटर नोएडा के एवीजे हाइट्स सोसाइटी में टॉवरों से झड़ता प्लास्टर। स्रोत निवासी

ग्रेटर नोएडा के एवीजे हाइट्स सोसाइटी में टॉवरों से झड़ता प्लास्टर। स्रोत निवासी

ग्रेटर नोएडा के एवीजे हाइट्स सोसाइटी में टॉवरों से झड़ता प्लास्टर। स्रोत निवासी

ग्रेटर नोएडा के एवीजे हाइट्स सोसाइटी में टॉवरों से झड़ता प्लास्टर। स्रोत निवासी

ग्रेटर नोएडा के एवीजे हाइट्स सोसाइटी में टॉवरों से झड़ता प्लास्टर। स्रोत निवासी

ग्रेटर नोएडा के एवीजे हाइट्स सोसाइटी में टॉवरों से झड़ता प्लास्टर। स्रोत निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed