{"_id":"6a636a211271beb4650d915f","slug":"residents-will-verify-tenants-documents-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-8678-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किरायेदारों के दस्तावेज की जांच करेंगे निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किरायेदारों के दस्तावेज की जांच करेंगे निवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सेक्टर-22डी की वेलफेयर एसोसिएशन गठित करेगी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। सेक्टर-22डी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किरायेदारों के सत्यापन को लेकर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सेक्टर-22डी वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि भविष्य में किसी भी तरह की सुरक्षा संबंधी समस्या से बचने के लिए नए किरायेदारों के पुलिस सत्यापन और दस्तावेज की जांच की प्रक्रिया को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके लिए सेक्टर के निवासियों की भागीदारी से एक विशेष टीम गठित की जाएगी।
सेक्टर 22डी वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है गठित की जाने वाली टीम में सेक्टर के निवासी शामिल होंगे। यह टीम किसी भी नए किरायेदार के फ्लैट में प्रवेश करने से पहले उसके आवश्यक दस्तावेज और पुलिस वेरिफिकेशन की जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद ही किरायेदार को सोसाइटी में प्रवेश की अनुमति देने की व्यवस्था लागू कराने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में सोसाइटी के सिक्योरिटी हेड को पत्र देकर अनुरोध किया जाएगा कि बिना जांच और पुलिस सत्यापन के किसी भी नए किरायेदार को प्रवेश न दिया जाए। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन से भी सहयोग मांगा जाएगा, ताकि किरायेदारों का सत्यापन समय पर हो और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।
परिवारों को मिलेगा सुरक्षित वातावरण
नए किरायेदारों के प्रवेश की प्रक्रिया व्यवस्थित होने के बाद पहले से रह रहे किरायेदारों के सत्यापन और अन्य मामलों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इससे सोसाइटी में रहने वाले सभी परिवारों को सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि सेक्टर-22डी में विकास कार्यों के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जा रही है। 29, 54 और 99 वर्गमीटर के सभी फ्लैट मालिकों के हितों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है। यदि किसी निवासी को किसी प्रकार की समस्या आती है तो एसोसिएशन उसके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर कार्य करेगी।