{"_id":"6a981ae34393bfedeb0ac8c5","slug":"sgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104869-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 7.5 घंटे का बैकअप बताकर बेचा लैपटॉप, दो घंटे में हुई बैटरी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 7.5 घंटे का बैकअप बताकर बेचा लैपटॉप, दो घंटे में हुई बैटरी खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7.5 घंटे का बैकअप बताकर बेचा लैपटॉप, दो घंटे में हुई बैटरी खत्म
जिला उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को ब्याज समेत 2.69 लाख रुपये लौटाने के दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा।
7.5 घंटे का बैटरी बैकअप बताकर लैपटॉप बेचने और महज दो घंटे में बैटरी खत्म होने के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को उपभोक्ता को लैपटॉप की कीमत ब्याज समेत लौटाने का आदेश दिया है। कंपनी को दो हजार रुपये वाद व्यय और दो हजार रुपये मानसिक संताप के भी देने होंगे।
नोएडा के सेक्टर-78 स्थित सनसाइन हेलिओज निवासी प्रियंका गुप्ता ने 27 फरवरी 2023 को एचपी की ऑनलाइन वेबसाइट से एचपी ओमेन सीके 2004टीएक्स मॉडल का लैपटॉप खरीदा था। लैपटॉप की खरीद के लिए 7.5 घंटे के बैटरी बैकअप का विज्ञापन उपभोक्ता को दिखाया गया था। चार मार्च 2023 को लैपटॉप की डिलीवरी हुई। लैपटॉप मिलने के बाद प्रियंका ने उसे इस्तेमाल किया तो बैटरी बैकअप महज दो घंटे का मिला। प्रियंका ने समस्या के समाधान के लिए कंपनी से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी शिकायत का समाधान नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने एचपी कंप्यूटिंग एंड प्रिंटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद दायर किया।
मामले की सुनवाई के दौरान कंपनी की ओर से अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया। आयोग ने माना कि कंपनी की ओर से विज्ञापन में लैपटॉप का बैटरी बैकअप 7.5 घंटे बताया गया था, जबकि वास्तविक इस्तेमाल में बैटरी करीब दो घंटे ही चल रही थी। आयोग ने इसे कंपनी की सेवा में कमी माना। जिला उपभोक्ता आयोग ने परिवाद स्वीकार करते हुए कंपनी को लैपटॉप की कीमत 2,69,990 रुपये छह फीसदी वार्षिक ब्याज के साथ 30 दिन के भीतर लौटाने का आदेश दिया है।