{"_id":"6a86a7421d48f53df605870c","slug":"shri-lanka-power-minister-arrived-in-noida-and-visit-soler-plant-noida-news-c-1-1-noi1430-4630877-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्रीलंकाई ऊर्जा मंत्री ने नोएडा की सोलर यूनिट देखकर कहा-श्रीलंका लेगा भारत से सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्रीलंकाई ऊर्जा मंत्री ने नोएडा की सोलर यूनिट देखकर कहा-श्रीलंका लेगा भारत से सीख
विज्ञापन
नोएडा में सोलर प्लांट का भ्रमण करते श्रीलंकाई ऊर्जामंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-नोएडा के निजी कंपनी के सोलर यूनिट की श्रीलंकाई ऊर्जा मंत्री ने की तारीफ
-नोएडा में बनता है पी-टाइप और एनटाइप टॉप कॉन जैसा अत्याधुनिक मॉड्यूल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। श्रीलंका सरकार के ऊर्जा मंत्री अनुरा करुणातिलका ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ फेज-2 स्थित जैक्सन कंपनी की सोलर मॉड्यूल निर्माण इकाई का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी सोलर यूनिट की नई तकनीक की तारीफ की। बता दें, फेज दो में निजी कंपनी की ओर से संचालित 1.2 गीगावाट क्षमता का अत्याधुनिक और पूर्णतः स्वचालित सोलर मॉड्यूल स्थापित है। जहां उच्च दक्षता वाले पी-टाइप और एन-टाइप टॉप कॉन मॉड्यूल तैयार किए जाते हैं। उन्हें कंपनी की इलेक्ट्रोलाइजर निर्माण और ग्रीन एनर्जी समाधानों से जुड़ी गतिविधियों की भी जानकारी दी गई।
ऊर्जा मंत्री अनुरा करुणातिलका ने कहा कि भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रीन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय विशेषज्ञता विकसित की है, जिससे श्रीलंका सीख ले सकता है। वहीं, फेस–2 स्थित जैक्सन ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट सुंदीप गुप्ता ने कहा कि यह दौरा दोनों पक्षों के बीच स्वच्छ ऊर्जा और तकनीकी सहयोग के नए अवसरों को मजबूत करेगा। बैठक में भविष्य में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं और उभरती स्वच्छ तकनीकों पर साझेदारी की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।