फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teacher shortage in schools to be addressed through deputations.

Noida News: स्कूलों में डेपुटेशन कर दूर होगी शिक्षकों की कमी

Mon, 13 Jul 2026 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Teacher shortage in schools to be addressed through deputations.
स्कूलों में डेपुटेशन कर दूर होगी शिक्षकों की कमी
विज्ञापन

यमुना सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए विभाग ने काम शुरू कर दिया है। सरप्लस शिक्षक वाले विद्यालयों से शिक्षकों की डेपुटेशन उन स्कूलों में की जाएगी, जहां पर शिक्षकों की कमी है और छात्र संख्या ज्यादा है, जिससे शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर किया जा सके और विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य प्रभावित न हो।

स्कूल खुलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में लगातार नामांकन बढ़ाने का काम चल रहा है। अभियान के तहत शिक्षक घर-घर जाकर लोगोें से संपर्क कर रहे हैं और आउट ऑफ स्कूल विद्यार्थियों का एडमिशन विद्यालय में कर रहे हैं, जिससे हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ा जा सके। विभाग की ओर से सभी विद्यालयों को 11 प्रतिशत नामांकन बढ़ाने का भी लक्ष्य दिया गया है। वहीं जिन स्कूलों में छात्र संख्या ज्यादा है और वहां शिक्षक उसके अनुपात में कम हैं, उसका रिकॉर्ड तैयार कर लिया गया है। यहां पर सर प्लस स्कूलों से शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर भेजकर शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाएगा। शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर माहौल मिल सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed