{"_id":"6a6f39ba54a79ae15a02d3ee","slug":"teej-to-be-celebrated-with-a-blend-of-tradition-and-modernity-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102047-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: परंपरा और आधुनिकता के साथ मनेगी तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: परंपरा और आधुनिकता के साथ मनेगी तीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो की सोसाइटियों में विभिन्न थीम पर कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी
दर्शन पाराशर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में परंपरा और आधुनिकता के साथ हरियाली तीज मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार महिला मंडली अलग-अलग थीम पर तीज महोत्सव के आयोजन की तैयारी में जुटी हुई है। कहीं कार्यक्रम की थीम हरे रंग की साड़ी तो कहीं पर संगीत को थीम बनाया गया है। तीज के आयोजन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नए ट्रेंड भी देखने को मिलेंगे। सोसाइटियों में थीम बेस्ड तीज पार्टी, फैशन शो, गेम्स, झूला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
गौड़ सिटी-2 में भी तीज उत्सव को खास बनाने की तैयारी चल रही है। आयोजन में महिलाएं हरे और लाल रंग के पारंपरिक परिधानों में नजर आएंगी। साड़ी, सूट, चूड़ियां और मेहंदी के साथ महिलाएं त्योहार के पारंपरिक रंग को बनाए रखेंगी। सोसाइटियों में होने वाले ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को एक साथ जुड़ने और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने का मौका दे रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
महिलाएं बोलीं -सभी के साथ बांटते हैं खुशियां
हरियाली तीज की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार सहेलियां मिलकर बाहर तीज का सेलिब्रेशन करेंगी। सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ी और चूड़ियां पहनकर कार्यक्रम में शामिल होंगी। -अनीता प्रजापति
विज्ञापन
प्ले स्कूल में पेरेंट्स के साथ तीज का कार्यक्रम आयोजित करती हूं। कार्यक्रम में खाने-पीने, खेल और डांस जैसी प्रतियोगिताओं के साथ विजेताओं को इनाम भी दिए जाते हैं। -अनीता सिंह
तीज के दिन महिलाएं अच्छे से सजती-संवरती हैं, मेहंदी लगवाती हैं और शाम को पूजा के बाद सभी के साथ मिलकर त्योहार का आनंद लेती हैं। -पलक
तीज का व्रत नहीं रखती हूं, लेकिन अपनी जान-पहचान की महिलाओं के साथ इस त्योहार के रीति-रिवाजों में शामिल होती हूं। सभी के साथ खुशियां बांटती हूं। -रजनी सिंह