{"_id":"6a70c0aa5f182b082604c213","slug":"traffic-gridlock-wreaks-havoc-on-the-roads-grnoida-news-c-1-noi1095-4571300-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रास्तों पर जाम का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रास्तों पर जाम का कहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-फोटो
-सड़कों पर जाम में फंसे लोग, दफ्तर पहुंचने में हुई देरी
-कांवड़ यात्रा के डायवर्जन और पीक समय के दबाव से शहर की रफ्तार थमी
नोएडा। शहर की सड़कें सोमवार सुबह से ही वाहनों के दबाव से कराहती रहीं। सुबह करीब 9 बजे से शुरू हुआ जाम दोपहर तक अलग-अलग स्थानों पर बना रहा। कई मार्गों पर कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिए वाहनों को रोक-रोकर निकाला गया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहिया वाहन चालक भी जाम से निकलने के लिए सर्विस लेन और अंदरूनी रास्तों का सहारा लेते नजर आए। सबसे अधिक दबाव डीएनडी फ्लाईवे, चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज,नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे, महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर-18, रजनीगंधा चौक, मॉडल टाउन अंडरपास, सेक्टर-62 गोलचक्कर, सेक्टर-71, सेक्टर-52 मेट्रो, होशियारपुर, पर्थला चौक, छिजारसी, सेक्टर-12/22, सेक्टर-37 चौराहा, फेज-2 इत्यादि मार्गों पर रहा। कई स्थानों पर ट्रैफिक को मैनुअल तरीके से नियंत्रित किया गया, लेकिन लगातार बढ़ते वाहन दबाव और डायवर्जन के कारण जाम पूरी तरह खत्म नहीं हो सका। डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया कांवड़ यात्रा की वजह से डायवर्जन लागू किया गया है। वाहनों को गुजारने के लिए मार्गों पर टीम तैनात है। ब्यू्रो