{"_id":"69fbfe152dfcd466270a0d1d","slug":"two-cow-smugglers-injured-after-being-shot-in-leg-in-police-encounter-in-nuh-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh Encounter: नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैरों में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh Encounter: नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैरों में लगी गोली
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 07 May 2026 08:21 AM IST
विज्ञापन
सार
नूंह-तावड़ू सड़क पर रिपीटर नाका के पास अपराध जांच शाखा और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस कार्रवाई में घाटा निवासी नफीस और मुबारिक के पैरों में गोली लगी है। मौके से दो गोवंश और एक पिकअप गाड़ी बरामद की गई है।
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नूंह जिले में अपराध जांच शाखा नूंह की टीम और कथित गो-तस्करों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हो गई। यह कार्रवाई अपराध जांच शाखा नूंह के प्रभारी निरीक्षक संदीप मोर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने नूंह-तावड़ू सड़क पर पहाड़ क्षेत्र में रिपीटर नाका के पास संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई की। इसी दौरान पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो गो-तस्करों के पैरों में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल आरोपियों की पहचान घाटा निवासी नफीस और मुबारिक के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल उपचार के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम ने मौके से दो गोवंश और एक पिकअप गाड़ी भी बरामद की है। फिलहाल नूंह सदर थाना पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।