सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Woman was misdeed at gunpoint after entering her house in Nuh

23 अप्रैल की रात युवती से दरिंदगी: घर में घुसकर हथियार की नोक पर किया दुष्कर्म, विरोध पर फायरिंग और मारपीट की

संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू (नूंह) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 28 Apr 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार

एक गांव में 20 वर्षीय युवती से हथियार के बल पर दुष्कर्म का आरोप है। विरोध करने पर फायरिंग और परिवार से मारपीट हुई। पुलिस ने शाहिद सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं।

Woman was misdeed at gunpoint after entering her house in Nuh
युवती से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नूंह के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती से हथियार की नोक पर कथित दुष्कर्म, विरोध करने पर फायरिंग और पीड़ित परिवार के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कुख्यात अपराधी बताए जा रहे शाहिद उर्फ आडवाणी सहित आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

Trending Videos

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 23 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे मुख्य आरोपी शाहिद उर्फ आडवाणी कथित रूप से घर में घुस आया और हथियार के बल पर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य जाग गए और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई, जिस दौरान आरोपी द्वारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने का भी आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया है कि फायरिंग और शोर-शराबा सुनकर आरोपी पक्ष के अन्य लोग भी हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। 

घायलों को उपचार के लिए तावडू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पलवल रेफर किया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मुख्य आरोपी पहले से लगभग 50 आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है और लंबे समय से क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाए हुए है।

तावडू सदर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में कुख्यात अपराधी सहित आठ लोगों पर केस कर लिया है। इस मामले को लेकर तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान का कहना है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed