सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lack of blood in body can also lead to diabetes

UCMS Research Report: शरीर में खून की कमी से भी डायबिटीज का जोखिम, एनीमिया और एचबीए1सी में महत्वपूर्ण संबंध

ललित कौशिक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 19 Aug 2025 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार

शरीर में खून की कमी से एचबीए1सी पर पड़ने वाले प्रभाव को जानने के लिए यह शोध किया गया था। शोध में 18 से 65 वर्ष तक के एनीमिया पीड़ित 100 लोगों को शामिल किया गया था। सितंबर 2022 से लेकर फरवरी 2024 की अवधि के बीच में यह शोध हुआ था। 

Lack of blood in body can also lead to diabetes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

शरीर में खून की कमी से भी डायबिटीज हो सकती है। यह जानकारी यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस (यूसीएमएस) और गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एक शोध में सामने आई है। यह शोध एशियन हेमेटोलॉजी रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

Trending Videos

शरीर में खून की कमी से एचबीए1सी पर पड़ने वाले प्रभाव को जानने के लिए यह शोध किया गया था। शोध में 18 से 65 वर्ष तक के एनीमिया पीड़ित 100 लोगों को शामिल किया गया था। सितंबर 2022 से लेकर फरवरी 2024 की अवधि के बीच में यह शोध हुआ था। अस्पताल के मेडिसिन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कुलदीप कुमार ने बताया कि तीन विभागों ने मिलकर यह शोध किया। इसमें मेडिसिन, कम्युनिटी मेडिसिन और पैथोलॉजी विभाग शामिल हुए। इस शोध का हिस्सा डॉ. अदिति सिंह भी रही है। इस शोध में एनीमिया से जूझने वाले मरीजों और स्वस्थ लोगों को लेकर दो अलग-अलग समूह बनाए गए। मरीजों वाले समूह में 22 पुरुष और 28 महिलाएं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने ही लोग स्वस्थ समूह वाले शामिल थे। मरीज वाले समूह में हीमोग्लोबिन का औसत स्तर 9.93 था जो एनीमिया को दर्शाता है जबकि स्वस्थ समूह वाले समूह के हीमोग्लोबिन का औसत स्तर 13.56 था। शोध में सामने आया कि मरीजों वाले समूह में एचबीए1सी का स्तर 5.07 ग्राम फीसदी अधिक देखने को मिला। वहीं, स्वस्थ समूह में एचबीए1सी का स्तर 4.68 फीसदी दर्ज किया गया। इसके अलावा जिनमें एनीमिया की हल्की कमी उनमें एचबीए1सी 4.92 फीसदी, मध्यम श्रेणी वालों में एचबीए1सी 5.15 फीसदी और गंभीर एनीमिया वाले मरीजों में एचबीए1सी का स्तर 5.20 फीसदी अधिक देखने को मिला।  

एनीमिया और एचबीए1सी में महत्वपूर्ण संबंध
उन्होंने कहा कि इस शोध से स्पष्ट है कि एनीमिया की कमी और एचबीए1सी स्तरों के बीच एक महत्वपूर्ण संबंध है। एनीमिया की गंभीरता बढ़ने के साथ एचबीए1सी का स्तर भी बढ़ा देखा गया। साथ ही हीमोग्लोबिन और एचबीए1सी के स्तरों के बीच एक नकारात्मक सह संबंध देखने को मिला। एचबीए1सी के परिणामों की व्याख्या करते समय एनीमिया के प्रभाव को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed