फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Murdered roommate and slept next to the body for 12 hours.

Delhi News: रूम पार्टनर की हत्या कर 12 घंटे तक शव के साथ सोता रहा

Tue, 01 Sep 2026 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Murdered roommate and slept next to the body for 12 hours.
शराब पीने के दौरान पैसों को लेकर हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नजफगढ़ इलाके में पांच महीने से साथ रह रहे दो लोगों के बीच पैसे को लेकर हुए विवाद में एक ने अपने रूम पार्टनर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 46 साल के दादन के रूप में हुई है। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी 12 घंटे तक कमरे में शव के साथ सोता रहा। सुबह उठने पर घायल हुए दोस्त की मौत होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे मृतक के भतीजे ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस आरोपी रंजीत राम को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दादन मूलत: उत्तर प्रदेश के अमेठी का निवासी था और अजय पार्क के नया बाजार इलाके में किराये पर रहकर एक वेयरहाउस में स्क्रैप का काम करता था। द्वारका के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि हत्या की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है। रविवार दोपहर रमेश नाम के युवक ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा दादन की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में दादन का शव पड़ा मिला। जांच में पता चला कि दादन और रंजीत राम पांच महीने से दोस्त थे और एक ही कमरे में किराये पर रह रहे थे। छानबीन करने पर पता चला कि शनिवार रात दोनों कमरे में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया। रंजीत ने गुस्से में दादन के चेहरे और सिर पर मुक्के से हमला कर दिया। सिर और गले पर गंभीर चोट लगने के बाद दादन गिर गया। उसके सिर से खून निकलने लगा और बेहोश हो गया। शराब के नशे में धुत होने की वजह से आरोपी वहीं सो गया। करीब 12 घंटे बाद उसकी नींद खुली तो उसने दादन को मृत अवस्था में पाया। इस बीच मृतक के भतीजे रमेश के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जाफरपुर कलां स्थित राव तुलाराम अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed