फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIAPGET Counselling 2026 Schedule Released Check Round 1 2 3 and Stray Vacancy Dates

आयुष पीजी: एआईएपीजीईटी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, कब से करना है आवेदन? यहां देखें का पूरा कार्यक्रम

Wed, 21 Oct 2026 02:33 PM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Wed, 21 Oct 2026 02:33 PM IST
सार

एआईएपीजीईटी काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है। आयुष के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहले राउंड का पंजीकरण 26 अक्तूबर से शुरू होगा। दूसरे और तीसरे राउंड के साथ दो स्ट्रे वैकेंसी राउंड भी आयोजित होंगे। जानिए रजिस्ट्रेशन, कॉलेज चुनने, सीट आवंटन और संस्थान में रिपोर्टिंग की सभी जरूरी तारीखें, ताकि दाखिले की प्रक्रिया में कोई महत्वपूर्ण मौका न छूटे। 

विज्ञापन
AIAPGET Counselling 2026 Schedule Released Check Round 1 2 3 and Stray Vacancy Dates
AIAPGET Counselling 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (एएसीसीसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (एआईएपीजीईटी) काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 26 अक्तूबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 1 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 3 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें 4 से 13 नवंबर के बीच संबंधित संस्थान में जाकर रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन


काउंसलिंग के इस शेड्यूल में तीन नियमित राउंड और दो स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल हैं। इनके जरिए सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय संस्थानों और डीम्ड विश्वविद्यालयों की सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। एएसीसीसी, एआईएपीजीईटी के आधार पर आयुष के पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग कराता है। उम्मीदवार काउंसलिंग से जुड़ी पूरी जानकारी और आगे के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

AIAPGET काउंसलिंग 2026: पहले राउंड का शेड्यूल

AACCC के जारी शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे। उम्मीदवारों को 1 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात 11:55 बजे तक अपनी पसंद लॉक करने का मौका मिलेगा।

कार्यक्रम तारीखें
संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 24 से 25 अक्तूबर 2026
पंजीकरण और भुगतान 26 अक्तूबर से 1 नवंबर 2026, दोपहर 2 बजे तक
विकल्प भरना और लॉक करना 27 अक्तूबर से 1 नवंबर 2026, रात 11:55 बजे तक
सीट आवंटन प्रक्रिया 2 नवंबर 2026
राउंड 1 का परिणाम 3 नवंबर 2026
आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग 4 से 13 नवंबर 2026
शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 14 नवंबर 2026

 

AIAPGET आयुष काउंसलिंग 2026: दूसरे और तीसरे राउंड की तारीखें

दूसरा राउंड: दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 16 से 19 नवंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार 17 से 19 नवंबर तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनकर लॉक कर सकेंगे। सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 21 नवंबर को जारी होगा। जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें 22 से 26 नवंबर के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।



तीसरा राउंड: तीसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 1 से 3 दिसंबर 2026 तक होगी। इसी दौरान उम्मीदवार कॉलेज और कोर्स के विकल्प भी भरकर लॉक कर सकेंगे। सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 5 दिसंबर को जारी किया जाएगा। सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 6 से 10 दिसंबर के बीच आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

प्रक्रिया / कार्यक्रम राउंड 2 (Round 2) राउंड 3 (Round 3)
पंजीकरण और फीस भुगतान 16 से 19 नवंबर 1 से 3 दिसंबर
कॉलेज/विषय चुनना और लॉक करना 17 से 19 नवंबर 1 से 3 दिसंबर
सीट आवंटन प्रक्रिया 20 नवंबर 4 दिसंबर
परिणाम (Result) 21 नवंबर 5 दिसंबर
कॉलेज में रिपोर्टिंग / दाखिला 22 से 26 नवंबर 6 से 10 दिसंबर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed