{"_id":"6ad4b884b268305d6b006d17","slug":"assam-neet-pg-counselling-2026-round-1-registration-begins-october-21-seat-allotment-result-on-november-2-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम नीट पीजी काउंसलिंग 2026: 21 अक्तूबर से आवेदन, 2 नवंबर को सीट आवंटन का परिणाम; देखें पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
असम नीट पीजी काउंसलिंग 2026: 21 अक्तूबर से आवेदन, 2 नवंबर को सीट आवंटन का परिणाम; देखें पूरा कार्यक्रम
Sun, 18 Oct 2026 05:46 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sun, 18 Oct 2026 05:46 PM IST
सार
असम नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के पहले चरण के लिए पंजीकरण 21 अक्तूबर से शुरू होगा। अभ्यर्थी 25 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया अक्टूबर में पूरी होगी। सीट आवंटन का परिणाम 2 नवंबर को जारी किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 9 और 10 नवंबर को संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन से पहले राज्य की अनंतिम मेरिट सूची में अपना नाम जांच लें।
विज्ञापन
असम नीट पीजी काउंसलिंग 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
असम चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी 2026 की पहले चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 21 अक्टूबर से शुरू होगा और अभ्यर्थी 25 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट dme.assam.gov.in पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह काउंसलिंग असम के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों और गुवाहाटी स्थित बीबीसीआई में स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों की सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले अपनी पात्रता और मेरिट सूची में नाम की जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकल्प भरने और लॉक करने की तारीख क्या है?
पंजीकरण पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के महाविद्यालयों और पाठ्यक्रमों के विकल्प भरने का अवसर मिलेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विकल्प भरने की प्रक्रिया 26 से 28 अक्टूबर तक चलेगी। अभ्यर्थियों को 28 अक्टूबर को ही अपने विकल्प लॉक करने होंगे। विकल्प भरते समय महाविद्यालय, पाठ्यक्रम और उपलब्ध सीटों को ध्यान में रखना जरूरी है। यदि कोई उम्मीदवार तय समय के भीतर विकल्प लॉक नहीं करता है, तो उपलब्ध नियमों के अनुसार विकल्प अपने आप लॉक हो सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम समय का इंतजार किए बिना प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए और आधिकारिक सूचना नियमित रूप से देखनी चाहिए।
विज्ञापन
सीट आवंटन का परिणाम कब आएगा?
असम नीट पीजी काउंसलिंग के पहले चरण में सीट आवंटन की प्रक्रिया 29 से 31 अक्टूबर तक की जाएगी। इसके बाद एक नवंबर को अस्थायी सीट आवंटन सूची जारी की जाएगी, जबकि अंतिम परिणाम दो नवंबर को घोषित होगा। अभ्यर्थियों को परिणाम जारी होने के बाद आवंटित महाविद्यालय और पाठ्यक्रम की जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए। सीट मिलने के बाद प्रवेश से जुड़े निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को नौ और 10 नवंबर को संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। किसी बदलाव के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को ही मान्य माना जाना चाहिए।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X