फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AUNO olympiad for students AI Technology Data Communication Logic Language skills Registration details

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड: एक विषय में नहीं, बहुविषयक समझ में छिपी है कल की सफलता, रजिस्टर करें और परखें तैयारी

Sun, 23 Aug 2026 06:33 AM IST
ज्योति भास्कर एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 23 Aug 2026 06:33 AM IST
विज्ञापन
AUNO olympiad for students AI Technology Data Communication Logic Language skills Registration details
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आज की तेजी से बदलती दुनिया में सफलता केवल किसी एक विषय में बेहतर होने से तय नहीं होती। अलग-अलग क्षेत्रों की समझ, तार्किक सोच, प्रभावी संवाद और किसी समस्या को कई दृष्टिकोणों से समझने की क्षमता भविष्य में विद्यार्थियों की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।

विज्ञापन


आपसी तालमेल लगातार महत्वपूर्ण
स्कूल की पढ़ाई विद्यार्थियों को मजबूत शैक्षणिक आधार देती है, लेकिन भविष्य की जरूरतें अब पारंपरिक विषयों की सीमाओं से आगे बढ़ रही हैं। एआई, टेक्नोलॉजी, डाटा, कम्युनिकेशन लॉजिक और लैंग्वेज स्किल्स जैसे क्षेत्रों का आपसी तालमेल लगातार महत्वपूर्ण हो रहा है। यही कारण है कि गणित या विज्ञान जैसे किसी एक विषय तक सीमित रहने के बजाय अलग-अलग विषयों में अपनी क्षमता को परखना विद्यार्थियों के समग्र विकास में अहम भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन


पंजीकरण शुरू
कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थी अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2026-27 में भाग लेकर अपनी तैयारी को राष्ट्रीय स्तर पर परख सकते हैं।

पंजीकरण के लिए

  • तस्वीर में दिए गए QR Code स्कैन कर रजिस्टर करें
  • Website: www.amarujalaolympiad.com
  • 📞 Toll-Free Helpline: 1800-121-1166

हर विषय विकसित करता है अलग कौशल 
हर विषय विद्यार्थी के भीतर एक अलग कौशल विकसित करता है। अंग्रेजी प्रभावी कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर बनाती है, गणित तार्किक और एनालिटिकल थिंकिंग को मजबूत करती है, जबकि  विज्ञान जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करता है। लॉजिकल रिजनिंग  समस्याओं को समझने और समाधान खोजने की क्षमता निखारती है। सामान्य ज्ञान विद्यार्थियों को देश-दुनिया और समसामयिक विषयों से जोड़ता है। हिंदी भाषा, अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक समझ को समृद्ध करती है, वहीं तकनीक और एआई जैसे विषय नई तकनीकों को समझने और भविष्य की डिजिटल दुनिया के लिए तैयार होने का अवसर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य की तैयारी परखने का अवसर    
अलग-अलग विषयों में अपनी तैयारी को परखने का एक महत्वपूर्ण लाभ यह भी है कि विद्यार्थी अपनी वास्तविक रुचियों और क्षमताओं को बेहतर तरीके से पहचान पाते हैं। उन्हें यह समझने का अवसर मिलता है कि किन क्षेत्रों में उनकी पकड़ मजबूत है, कहां अधिक अभ्यास की जरूरत है और राष्ट्रीय स्तर पर अन्य विद्यार्थियों की तुलना में उनकी तैयारी किस स्तर पर है।


किन विषयों में क्षमता रखने का अवसर?
इसी उद्देश्य के साथ अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2026-27 विद्यार्थियों को अंग्रेजी, मैथमेटिक्स, साइंस, जनरल नॉलेज, लॉजिकल रीजनरिंग, हिंदी और टेक एंड एआई जैसे विविध विषयों में अपनी क्षमता परखने का अवसर प्रदान कर रहा है। यह पहल विद्यार्थियों को केवल परीक्षा देने का मंच नहीं, बल्कि बहुविषयक सीख, आत्म-मूल्यांकन और भविष्य की तैयारी का अवसर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed