{"_id":"6ac466f2e7bcfba2340b0b4c","slug":"bihar-university-spot-admission-2026-applications-begin-for-vacant-ug-seats-check-process-and-important-detail-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार विश्वविद्यालय: खाली सीटों पर स्पॉट एडमिशन का रास्ता साफ, आज से शुरू आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिहार विश्वविद्यालय: खाली सीटों पर स्पॉट एडमिशन का रास्ता साफ, आज से शुरू आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया
Tue, 06 Oct 2026 08:41 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Tue, 06 Oct 2026 08:41 AM IST
सार
बिहार के विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर स्पॉट राउंड दाखिले के लिए आज से आवेदन शुरू होंगे। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन कर चुके लेकिन दाखिला न पाने वाले विद्यार्थी भी बिना अतिरिक्त शुल्क आवेदन कर सकते हैं। अक्तूबर में पात्र विद्यार्थियों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विस्तार
बिहार के सभी पारंपरिक विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर स्पॉट राउंड दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। इसके लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित अवधि में आवेदन कर सकेंगे। पटना विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय समेत अन्य विश्वविद्यालयों ने स्पॉट राउंड दाखिले को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कितने विकल्प भर सकेंगे विद्यार्थी?
स्पॉट राउंड में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपनी पसंद के कई विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी अधिकतम 10 कॉलेजों का विकल्प दे सकेंगे। इसके अलावा वे पांच विषयों के नए विकल्प भी चुन सकते हैं। आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को संबंधित विश्वविद्यालय में कॉलेजवार और विषयवार उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए। खाली सीटों का विवरण समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
कौन कर सकता है आवेदन?
वे विद्यार्थी भी स्पॉट राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने पहले आवेदन किया था लेकिन किसी कॉलेज या पाठ्यक्रम में उनका दाखिला नहीं हो सका। पहले से पंजीकृत विद्यार्थी अपनी लॉगिन आईडी की मदद से आवेदन कर सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों से इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। विश्वविद्यालयों ने स्पष्ट किया है कि स्पॉट राउंड में किसी भी तरह के कोटे के आधार पर दाखिला नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X