BSEB 10th Date Sheet 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की डेटशीट जारी; परीक्षाएं 17 फरवरी से; देखें पूरा कार्यक्रम
BSEB Class 10th Date Sheet 2026 OUT: बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। इस साल परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। छात्र अब जारी कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी को और बेहतर कर सकते हैं।
विस्तार
BSEB Class 10th Date Sheet 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की आधिकारिक डेटशीट जारी कर दी है। इस बार मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 25 फरवरी तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार शिफ्ट-वाइज आयोजित की जाएंगी।
*इसके अनुसार मैट्रिक/ इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षा कार्यक्रम निम्नवत है:-#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/aUuBdUZKut
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) November 29, 2025
इस बार डेटशीट पहले जारी की गई
पिछले साल बिहार बोर्ड की डेटशीट 7 दिसंबर को दोपहर में जारी की गई थी, लेकिन इस बार बोर्ड ने इसे पहले ही जारी कर दिया है। वर्ष 2026 की डेटशीट 29 नवंबर को जारी की गई है। इस बार शेड्यूल पिछले साल के मुकाबले काफी जल्दी घोषित किया गया है। पिछले वर्ष 10वीं की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी के बीच हुई थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू हुई थीं।
BSEB Class 10th Exam Date Sheet 2026: देखें कक्षा 10वीं का पूरा कार्यक्रम
| तारीख | दिन | प्रथम पाली (9:30 AM - 12:45 PM) | द्वितीय पाली (2:00 PM – 5:15 PM) |
|---|---|---|---|
| 17 फरवरी 2026 | मंगलवार | मातृभाषा | मातृभाषा |
| 18 फरवरी 2026 | बुधवार | गणित | गणित |
| 19 फरवरी 2026 | गुरुवार | द्वितीय भारतीय भाषा | द्वितीय भारतीय भाषा |
| 20 फरवरी 2026 | शुक्रवार | सामाजिक विज्ञान | सामाजिक विज्ञान |
| 21 फरवरी 2026 | शनिवार | विज्ञान | विज्ञान |
| 23 फरवरी 2026 | सोमवार | अंग्रेजी | अंग्रेजी |
| 24 फरवरी 2026 | मंगलवार | वैकल्पिक विषय (अरबी, फारसी, संस्कृत, मैथिली आदि) | वैकल्पिक विषय |
| 25 फरवरी 2026 | बुधवार | व्यावसायिक विषय | - |