आईसीएआई: आज से परखें अपनी तैयारी, नवंबर सत्र की सीए फाइनल परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट शुरू, देखें पूरा कार्यक्रम
CA Final November 2026: सीए फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट शुरू हो गया है। पहली सीरीज 9 सितंबर से 21 सितंबर तक चलेगी। दूसरी सीरीज 23 सितंबर से 5 अक्तूबर तक आयोजित होगी। जानें कैसे इसमें शामिल हों।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CA Final November 2026: चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) ने 9 सितंबर 2026 से मॉक टेस्ट शुरू कर दिया है। उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने के उद्देश्य से मॉक टेस्ट दो सीरीजओं में आयोजित किया जाएगा।
कब से कब तक चलेगा मॉक टेस्ट?
- पहली सीरीज 9 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान मॉक टेस्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे।
- दूसरी सीरीज 23 सितंबर से 5 अक्तूबर 2026 तक चलेगी।
| मॉक टेस्ट सीरीज | तारीख | समय |
|---|---|---|
| पहली सीरीज | 9 सितंबर से 21 सितंबर 2026 | दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
| दूसरी सीरीज | 23 सितंबर से 5 अक्तूबर 2026 | निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार |
मॉक टेस्ट से तैयारी में कैसे मदद मिलेगी?
- मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को अपनी तैयारी का सही आकलन करने में मदद करेगा।
- इससे उन्हें यह पता चल सकेगा कि किन विषयों और अध्यायों में अभी और तैयारी की जरूरत है।
इसके अलावा, तीन घंटे की तय समय-सीमा में प्रश्नपत्र हल करने की नियमित प्रैक्टिस से परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन बेहतर करने में मदद मिल सकती है।
उम्मीदवार मॉक टेस्ट को वास्तविक परीक्षा की तरह हल करने की कोशिश कर सकते हैं। इससे उन्हें प्रश्नपत्र पूरा करने की गति और अपनी तैयारी की स्थिति समझने में मदद मिलेगी।
जो उम्मीदवार प्रत्यक्ष तरीके से मॉक टेस्ट देना चाहते हैं, वे क्या करें?
- जो उम्मीदवार प्रत्यक्ष माध्यम से मॉक टेस्ट में शामिल होना चाहते हैं, वे अपनी संबंधित आईसीएआई शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
- मॉक टेस्ट में शामिल होने से उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा से पहले अपनी तैयारी को परखने का मौका मिलेगा।
- खास तौर पर तीन घंटे में प्रश्नपत्र हल करने की आदत परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन में उपयोगी हो सकती है।
मॉक टेस्ट में कैसे शामिल हों?
उम्मीदवार आईसीएआई के मॉक टेस्ट पोर्टल और बीओएस ज्ञान पोर्टल के माध्यम से मॉक टेस्ट में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए ये चरण अपनाने होंगे:
- सबसे पहले आईसीएआई के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- पहली बार पोर्टल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो छात्र पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना आईसीएआई पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद उपलब्ध विवरण की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- सीए फाइनल नवंबर 2026 मॉक टेस्ट और संबंधित प्रश्नपत्र चुनें।
- निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रश्नपत्र डाउनलोड करें।
- दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन घंटे में मॉक टेस्ट पूरा करने की कोशिश करें।
कमेंट
कमेंट X