सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Big Boost to India’s AI Mission: IIMs to Launch 4-Year Bachelor’s Program in Technology Management

AI Mission: आईआईएम भी देगा टेक मैनेजमेंट में चार वर्षीय स्नातक डिग्री, भारत मंडपम में एआई समिट 2026 में एलान

अमर उजाला ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 13 Feb 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Tech Management: भारतीय प्रबंधन संस्थान ने टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए चार वर्षीय स्नातक डिग्री कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। यह एलान भारत मंडपम में आयोजित भारत बोधन एआई समिट 2026 के दौरान किया गया, जिसका उद्देश्य देश में एआई और टेक लीडरशिप को बढ़ावा देना है।

Big Boost to India’s AI Mission: IIMs to Launch 4-Year Bachelor’s Program in Technology Management
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

AI Mission: केंद्र सरकार के एआई मिशन के तहत अब आईआईटी की तर्ज पर भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) भी तकनीकी और प्रबंधन क्षेत्र में चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्रदान करेंगे।
Trending Videos

 

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत बोधन एआई सम्मेलन 2026 में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को एआई और बिजनेस, दोनों में एक साथ दक्ष बनाकर रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस क्रांतिकारी बदलाव शुरुआत आईआईएम लखनऊ से हो रही है। संस्थान के निदेशक एमपी गुप्ता ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीएस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड बिजनेस एनालिटिक्स कोर्स शुरू किया जाएगा। इस चार वर्षीय प्रोग्राम में 12वीं पास छात्रों को जेईई एडवांस 2026 की मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा।

 

इसके साथ ही, शैक्षणिक सत्र 2027-28 से एक विशेष टेक एमबीए और पांच वर्षीय ड्यूल डिग्री (बीएस के साथ टेक एमबीए) प्रोग्राम भी पेश किया जाएगा।

कोलंबिया विश्वविद्यालय के साथ एआई केंद्र स्थापित करने पर समझौता

इस अवसर पर आईआईटी बॉम्बे और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बीच विनिर्माण के लिए एआई केंद्र स्थापित करने हेतु समझौता हुआ। साथ ही आईआईएम लखनऊ, जम्मू और रांची ने भी एआई आधारित नए पाठ्यक्रमों और पहलों की शुरुआत की। प्रधान ने एआई को केवल तकनीक नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ जोड़ने पर जोर दिया। गौरतलब है कि, यह कॉन्क्लेव 16 फरवरी से होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से पहले हो रहा है। इसमें सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन जैसे वैश्विक दिग्गज शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed