सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NCET 2026 Registration Open: Apply Online at exams.nta.nic.in/ncet

NCET: चार वर्षीय ITEP कोर्स के लिए आवेदन शुरू, एनसीईटी एंट्रेंस के जरिए मिलेगा प्रवेश; 12वीं पास करें आवेदन

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 13 Feb 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

NCET Registration 2026:  राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब पर जाकर सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद उम्मीदवार अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

NCET 2026 Registration Open: Apply Online at exams.nta.nic.in/ncet
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

NCET Registration 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने एनसीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार सीधे एनटीए की वेबसाइट (exams.nta.nic.in/ncet/) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos


पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2026 है और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 11 मार्च 2026 रखी गई है। अगर उम्मीदवार को अपने विवरण में कोई सुधार करना है, तो वह 12 मार्च से 14 मार्च 2026 तक सुधार विंडो का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

NCET 2026: अहम तिथियां

इवेंट  समय सीमा
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की तिथि 12 फरवरी - 10 मार्च 2026
शुल्क भुगतान (क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट-बैंकिंग/UPI) की अंतिम तिथि 11 मार्च 2026
फॉर्म में सुधार की तिथि 12 मार्च - 14 मार्च 2026
परीक्षा शहर की घोषणा बाद में घोषित की जाएगी
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि बाद में घोषित की जाएगी
परीक्षा की तिथि 17 अप्रैल 2026

इस दिन होगी परीक्षा

परीक्षा एनसीईटी 2026 17 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार किसी भी केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालय या संस्थान (जैसे IIT, NIT, RIE और सरकारी कॉलेज) की काउंसलिंग/प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे, जिन्हें एनसीईटी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ITEP के लिए मान्यता प्राप्त है। संबंधित विश्वविद्यालय या संस्थान एनसीईटी उत्तीर्ण उम्मीदवारों के समूह से उपलब्ध रिक्तियों को भरेंगे।

NCET 2026: आवेदन शुल्क

एनसीईटी 2026 के लिए उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य वर्ग के लिए शुल्क 1,200 रुपये ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1,000 रुपये जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और तीसरे लिंग वर्ग के लिए 650 रुपये  रखा गया है।

यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा करना अनिवार्य है। भुगतान और प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA NCET Portal (exams.nta.nic.in/ncet/) की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

NCET 2026 Registration: कैसे आवेदन करें

एनसीईटी 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध NCET 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • खुले पेज पर अपनी पंजीकरण संबंधी जानकारी भरें और सबमिट करें।
  • खाते में लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed