फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   ISRO Internship 2026: Opportunity for Students to Build a Career in Space Science, Check Eligibility Criteria

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने का मौका, कौन और कैसे कर सकता है आवेदन? जानें यहां

Wed, 22 Jul 2026 01:20 PM IST
Shahin Praveen मुकेश श्रीवास्तव, कॅरिअर सलाहकार
मुकेश श्रीवास्तव, कॅरिअर सलाहकार Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 22 Jul 2026 01:20 PM IST
सार

ISRO Internship 2026: इसरो का इंटर्नशिप प्रोग्राम उन छात्रों और युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है, जो अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग और रिसर्च के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव हासिल करना चाहते हैं।

विज्ञापन
ISRO Internship 2026: Opportunity for Students to Build a Career in Space Science, Check Eligibility Criteria
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, ISRO - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ISRO: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। यह उन छात्रों के लिए अच्छा अवसर है, जो अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग और अनुसंधान के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव लेना चाहते हैं। चयनित छात्रों को वीएसएससी के गैर-गोपनीय क्षेत्रों में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिलेगा। अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए वीएसएससी की यह इंटर्नशिप सीखने और भविष्य के अवसरों को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकती है।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इंटर्नशिप के लिए बीटेक, बीई, बीएससी (भौतिकी और रसायन विज्ञान), बीएस-एमएस, इंटीग्रेटेड एमएससी, इंटीग्रेटेड एमटेक, एमई, एमटेक, एमएससी और पीएचडी के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। स्नातक स्तर के छात्रों का आवेदन के समय कम से कम चौथा सेमेस्टर पूरा होना चाहिए। वहीं, एमई, एमटेक और एमएससी के विद्यार्थियों के लिए प्रथम सेमेस्टर तथा पीएचडी विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम कार्य (कोर्सवर्क) पूरा होना अनिवार्य है। आवेदन केवल उन विद्यार्थियों से स्वीकार किए जाएंगे, जो नियमित परिसर आधारित पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर रहे हैं या जिन्होंने 14 फरवरी, 2025 के बाद अपना पाठ्यक्रम पूरा किया है।

विज्ञापन

पात्रता और चयन से जुड़ी अहम बातें 

आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या 10 अंकों के पैमाने पर 6.32 सीजीपीए होना चाहिए। प्रत्येक डिग्री पाठ्यक्रम के दौरान विद्यार्थी केवल एक बार इंटर्नशिप कर सकते हैं। इंटर्नशिप के लिए चयन पूरी तरह वीएसएससी के निर्णय पर निर्भर करेगा। उपलब्ध प्रयोगशाला और अन्य सुविधाओं के आधार पर सीमित संख्या में विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को इसकी सूचना केवल ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी।

इंटर्नशिप की अवधि

इंटर्नशिप की न्यूनतम अवधि 21 दिन और अधिकतम अवधि 45 दिन निर्धारित की गई है। इस दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार का स्टाइपेंड, मानदेय या वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी। आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपनी अंकतालिका, तकनीकी कौशल, पूर्व प्रोजेक्ट, कार्य अनुभव तथा अन्य उपलब्धियों से संबंधित जानकारी पांच एमबी तक की एक पीडीएफ के रूप में अपलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां 

इंटर्नशिप एक नवंबर, 2026 से 31 जनवरी, 2027 तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त, 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और 14 सितंबर, 2026 को रात 11:59 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक लिंक vssc.gov.in/STUDENTS/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed