OFSS Bihar Admission: CBSE 10वीं रिजल्ट के बाद BSEB का बड़ा फैसला, 11वीं में दाखिले को फिर खुलेगी आवेदन विंडो
OFSS Bihar Class 11 Admission 2026: सीबीएसई 10वीं दूसरे बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों के लिए बिहार बोर्ड 11वीं दाखिले का एक और मौका लेकर आया है। ओएफएसएस बिहार पोर्टल 5 अगस्त से दोबारा खुलेगा और छात्र 11 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OFSS Bihar Class 11 Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। यह आवेदन विंडो सीबीएसई 10वीं दूसरे बोर्ड परीक्षा 2026 में सफल हुए छात्रों के लिए खोली जा रही है। योग्य छात्र 5 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू | 5 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 11 अगस्त 2026 |
| आवेदन शुल्क | 350 रुपये |
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घोषणा
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने मंगलवार को बिहार सक्षमता परीक्षा-5 का परिणाम घोषित करने के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में 11वीं दाखिले की नई आवेदन तिथियों की भी घोषणा की।
कौन कर सकता है आवेदन?
OFSS बिहार के माध्यम से 11वीं में प्रवेश के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने-
- बिहार बोर्ड से 10वीं पास की हो।
- सीबीएसई (CBSE), सीआईएससीई (CISCE) या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से समकक्ष परीक्षा पास की हो।
- विशेष रूप से सीबीएसई 10वीं दूसरे बोर्ड परीक्षा 2026 में सफल छात्र भी इस आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन से पहले छात्रों को ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे-
- 10वीं की मार्कशीट
- 10वीं का पासिंग सर्टिफिकेट
- स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC)
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
आवेदन शुल्क कितना है?
OFSS बिहार 11वीं दाखिला 2026 के लिए 350 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
किन विषयों में मिलेगा दाखिला
छात्र बिहार के 38 जिलों में स्थित बिहार बोर्ड से संबद्ध स्कूलों और कॉलेजों में निम्न विषयों में 11वीं में प्रवेश ले सकेंगे-
- कला (Arts)
- विज्ञान (Science)
- वाणिज्य (Commerce)
- कृषि (Agriculture)
- व्यावसायिक (Vocational)
मेरिट के आधार पर जारी होगी चयन सूची
बिहार बोर्ड ऑनलाइन चयन सूची जारी करेगा। यह सूची छात्रों के मेरिट और आवेदन के दौरान चुने गए स्कूल एवं कॉलेज की प्राथमिकता के आधार पर तैयार की जाएगी।
चयनित छात्रों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी। इसके अलावा चयन सूची आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ofssbihar.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर इंटरमीडिएट एडमिशन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सभी विवरण जांच लें।
- 350 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।