फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Bihar Museum Internship 2026: Paid Internship Opportunity with ₹6,000 Monthly Stipend

Bihar Internship 2026: बिहार म्यूजियम में इंटर्नशिप का मौका, चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा 6000 मासिक स्टाइपेंड

Tue, 21 Jul 2026 01:57 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 21 Jul 2026 01:57 PM IST
सार

Bihar Museum Internship: बिहार म्यूजियम, पटना ने युवाओं के लिए पेड इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया है। सोशल मीडिया असिस्टेंट और डेटा मैनेजमेंट/एमआईएस रिपोर्टिंग पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 6000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar Museum Internship 2026: Paid Internship Opportunity with ₹6,000 Monthly Stipend
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Magnific

विस्तार

Bihar Museum Internship 2026: अगर आप अपने करियर की शुरुआत एक अच्छी इंटर्नशिप से करना चाहते हैं, तो बिहार संग्रहालय, पटना आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है। संग्रहालय ने सोशल मीडिया असिस्टेंट और डेटा मैनेजमेंट/एमआईएस रिपोर्टिंग पदों पर इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों को इंटर्नशिप के दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विवरण जानकारी
स्कीम मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना
पद सोशल मीडिया असिस्टेंट, डेटा मैनेजमेंट एवं MIS रिपोर्टिंग
कुल सीटें 04
स्टाइपेंड 6,000 प्रति माह
कार्यस्थल बिहार म्यूजियम, पटना
आवेदन वेबसाइट cmpratigya.bihar.gov.in

कौन कर सकता है आवेदन?

  • बिहार संग्रहालय में सोशल मीडिया असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास फाइन आर्ट्स, BFA या MFA में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • डेटा मैनेजमेंट और MIS रिपोर्टिंग इंटर्नशिप के लिए B.Com, BBA, M.Com, MBA या MCA की पढ़ाई कर चुके या कर रहे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 
  • दोनों पदों की जिम्मेदारियां अलग-अलग होने के कारण इनके लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है।
     

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

इस इंटर्नशिप के लिए चयनित स्नातक और स्नातकोत्तर उम्मीदवारों को 6000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा, यदि उम्मीदवार का कार्यस्थल उसके गृह जिले से बाहर है, तो उसे 2000 अतिरिक्त सहायता राशि भी मिलेगी। चयनित अभ्यर्थियों को इंटर्नशिप के दौरान बिहार संग्रहालय, पटना में कार्य करना होगा।

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmpratigya.bihar.gov.in पर जाएं।
  • पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों को एक बार अच्छी तरह जांच लें।
  • इसके बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
  • चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उम्मीदवारों को उनके ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed