ICSE Improvement Result 2026: सीआईएससीई 10वीं की इंप्रूवमेंट परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
ICSE Improvement Result 2026: सीआईएससीई (CISCE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आईसीएसई (ICSE) इंप्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट या डिजिलॉकर के जरिए अपना संशोधित स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICSE 10th Improvement Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने आईसीएसई (कक्षा 10वीं) इंप्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इंप्रूवमेंट परीक्षा दी थी, वे अब अपना संशोधित परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और रिजल्ट पोर्टल results.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र DigiLocker के माध्यम से भी अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए किन जानकारियों की होगी जरूरत?
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को निम्न विवरण अपने पास रखना होगा-
- यूजर आईडी (User ID)
- इंडेक्स नंबर (Index Number)
इन दोनों जानकारियों की मदद से छात्र अपने संशोधित अंक ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
ज्यादा अंक ही माने जाएंगे अंतिम
सीआईएससीई ने स्पष्ट किया है कि जिन विषयों में छात्रों ने इंप्रूवमेंट परीक्षा दी है, उनमें मुख्य परीक्षा और इंप्रूवमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों में से जो अधिक होंगे, वही अंतिम अंक के रूप में दर्ज किए जाएंगे।
स्कूलों के लिए भी उपलब्ध रिपोर्ट
सीआईएससीई ने बताया है कि स्कूल CAREERS Portal के माध्यम से टैबुलेशन रजिस्टर और उम्मीदवार-वार रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा से जुड़े अहम आंकड़े
आईसीएसई इंप्रूवमेंट परीक्षा का आयोजन 15 जून से 30 जून 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा से जुड़े प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं-
| विवरण | आंकड़ा |
|---|---|
| परीक्षा अवधि | 15 जून से 30 जून 2026 |
| कुल अभ्यर्थी | 5,321 |
| कुल पेपर एंट्री | 13,032 |
| विषय/पेपर | 37 |
| परीक्षा केंद्र | 341 |
| मूल्यांकन केंद्र | 43 |
| मूल्यांकन करने वाले परीक्षक | 185 |
The Council for the Indian School Certificate Examinations (CISCE) has declared the results of the ICSE (Class X) Year 2026 Improvement Examination.
— CISCE (@CISCE_Official) July 21, 2026
Examination Statistics
- Examination Period: 15 June to 30 June 2026
- Candidates: 5,321
- Paper-wise Entries: 13,032
-… pic.twitter.com/UlYPy59W42
रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- होमपेज पर 'ICSE Year 2026 Improvement Examination Result' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना इंडेक्स नंबर, यूजर आईडी और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका ICSE Improvement Examination Result 2026 दिखाई देगा।
- सभी विवरण ध्यान से जांचें और भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।
DigiLocker से भी देख सकते हैं रिजल्ट
छात्र चाहें तो डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करके भी अपना रिजल्ट और संशोधित स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उन्हें डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखने की सुविधा भी मिलेगी।
सहायता के लिए यहां करें संपर्क
यदि किसी स्कूल को परिणाम से संबंधित सहायता चाहिए, तो वह CISCE हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकता है।
- ईमेल: helpdesk@cisce.org
- हेल्पलाइन: 1800-203-2414