फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   DU UG Admission 2026: Over 60% Seats Filled in First Allocation List, Limited Vacancies in Popular Courses

DU UG 2026: पहली आवंटन सूची में 60% से अधिक सीटें भरीं; अंग्रेजी, अर्थशास्त्र जैसे कोर्स में सीमित बचीं सीटें

Tue, 21 Jul 2026 01:16 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 21 Jul 2026 01:16 PM IST
सार

DU UG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। पहली सीट आवंटन सूची के बाद ही 60 प्रतिशत से अधिक सीटें भरने की स्थिति बन गई है। कई कॉलेजों में अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और बीए जैसे लोकप्रिय कोर्स में सीटें सीमित बची हैं।

विज्ञापन
DU UG Admission 2026: Over 60% Seats Filled in First Allocation List, Limited Vacancies in Popular Courses
DU - फोटो : डीयू (फाइल)

विस्तार

DU UG Admission: डीयू में स्नातक कोर्सेज की पहली सीट आवंटन सूची में ही करीब 60 फीसदी से अधिक सीटें भरने की स्थिति बन गई है। 16 से 18 जुलाई तक छात्रों ने सीट स्वीकार की और सोमवार शाम तक कॉलेजों ने दाखिला मंजूरी की प्रक्रिया समाप्त कर दी। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने पहली सूची में 71,624 सीटों के लिए 93,033 सीट आवंटित की थीं। किरोड़ीमल कॉलेज में इंटेक 1506 है, लेकिन कोटे के बाद यह बढ़कर 1650 से अधिक हो जाता है। कॉलेज को 1673 आवेदन मिले, जिनमें से 902 छात्रों ने शुल्क भुगतान कर दिया और 622 फॉर्म मंजूर किए गए। 
विज्ञापन


22 फॉर्म मंजूर नहीं किए गए और 127 छात्रों ने सीट नहीं ली। इस तरह कॉलेज में इंटेक से अधिक दाखिले हो चुके हैं। अंग्ग्रेजी ऑनर्स, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, बीकॉम ऑनर्स, बीए प्रोग्राम, हिंदी और इतिहास जैसे पॉपुलर कोर्सेज में अब गुंजाइश कम है। नामी कॉलेजों में साइंस कोर्सेज को छोड़कर लगभग सभी कोर्सेज में दाखिले हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे राउंड 25 जुलाई से सीटें तभी खाली होंगी, जब दाखिला ले चुके छात्र अपग्रेडेशन के तहत दूसरे कॉलेज में शिफ्ट होंगे। डीयू में पहली सीट आवंटन सूची के तहत मंगलवार मध्यरात्रि तक फीस जमा कराने का अंतिम दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed