फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU Hostel Crisis: Thousands Compete for 4,300 Seats, Students Forced to Opt for Costly PGs

DU: डीयू में हॉस्टल की जंग, छात्र महंगे पीजी में रहने को मजबूर; 4300 सीटों के लिए हजारों विद्यार्थियों की भीड़

Wed, 22 Jul 2026 10:29 AM IST
Shahin Praveen रश्मि शर्मा
रश्मि शर्मा Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 22 Jul 2026 10:29 AM IST
सार

DU UG 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के साथ ही छात्रों के सामने रहने की समस्या भी खड़ी हो गई है। हॉस्टल सीटें सीमित होने के कारण हजारों छात्रों को महंगे पीजी और किराये के कमरों का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए आवास सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

विज्ञापन
DU Hostel Crisis: Thousands Compete for 4,300 Seats, Students Forced to Opt for Costly PGs
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

DU UG 2026: नई दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती हॉस्टल में सीट हासिल करने की है। डीयू के केवल 20 कॉलेजों में ही हॉस्टल की सुविधा है, जिनमें करीब 4300 सीटें हैं। हर साल करीब 71 हजार स्नातक सीटों पर दाखिले होते हैं, जिनमें लगभग आधे विद्यार्थी वाहरी राज्यों से आते हैं, लेकिन केवल दो से तीन फीसदी छात्रों को ही हॉस्टल में जगह मिल पाती है।

विज्ञापन


पहले राउंड के दाखिले पक्के होते ही छात्रों ने नॉर्थ व साउथ कैंपस के आसपास पीजी या किराए के कमरों की तलाश शुरू कर दी है। पीजी का औसत किराया 15 हजार रुपये प्रति माह से अधिक हो गया है, जो बीते साल से महंगा है। मिरांडा हाउस, लेडी श्रीराम, डीडीयू व दौलत राम सहित कई कॉलेजों ने हॉस्टल के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मिरांडा हाउस ने स्पष्ट किया है कि केवल पहले राउंड में सीट में प्राप्त कर शुल्क भुगतान करने वाले बाहरी राज्यों के छात्र ही मेरिट के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन कॉलेजों में है हॉस्टल सुविधा: डीडीयू कॉलेज, भारती

कॉलेज, दौलत राम कॉलेज, हंसराज कॉलेज, हिंदू कॉलेज, इंद्रप्रस्थ कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज, लेडी इरविन कॉलेज, मिरांडा हाउस, रामजस कॉलेज, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, एसजीटीबी खालसा कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, केशव महाविद्यालय, शहीद राजगुरु कॉलेज, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स और शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहला राउंड संपन्न, दूसरे राउंड की सीट 25 जुलाई को आवंटित होंगी

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक दाखिले के पहले ही राउंड में करीब 62 हजार सीट फुल हो गई हैं। मंगलवार रात 9.15 तक 61, 932 छात्रों ने फीस का भुगतान कर अपनी सीट को पक्का कर लिया है। डीयू ने 16 जुलाई को स्नातक की 71, 624 सीट के लिए 93, 033 सीटों का आवंटन किया था।



मंगलवार को मध्यरात्रि तक छात्रों को फीस भुगतान की समय सीमा समाप्त हो गई। इस कारण सीट पक्की करने का आंकड़ा और बढ़ जाएगा। डीयू दाखिला डीन प्रो हनीत गांधी के अनुसार मंगलवार रात 9:15 बजे तक 61,932 छात्रों ने अपनी आवंटित सीट पर फीस का भुगतान कर प्रवेश की पुष्टि कर दी है। प्रवेश की पुष्टि करने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 को रात 11:59 बजे तक निर्धारित किया गया था इस कारण ये आंकड़ा और बढ़ जाएगा। पहले राउंड में दाखिले लेने की रफ्तार तेज रही है। इस राउंड में जिन छात्रों ने अपग्रेड का विकल्प लिया है उन्हें अगले राउंड में उन्हें उनकी अपग्रेडेड सीट मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed