CUET 2022: देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बनी सीयूईटी, करीब 15 लाख आवेदन हुए
CUET 2022: CUET 2022 में इस साल 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत 86 यूनिवर्सिटी शामिल हो रहे हैं। इनमें दिल्ली विश्वविद्याल, जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET 2022 की परीक्षा शुरू हो चुकी है। एनटीए की ओर से आयोजित कराई जा रही इस परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों आवेदन किया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इस साल सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए एक ही परीक्षा आयोजित कराने का फैसला किया है।
इससे पहले केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए सीयूसीईटी यानी सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जाता था। हालांकि, कई प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालय इसमें हिस्सा नहीं लेते थे। जबकि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को शामिल होना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ हीं डीम्ड विश्वविद्यालय और राज्य विश्वविद्यालयों को भी स्वेच्छा से इसमें भाग लेने की सुविधा दी गई है।
CUET 2022: कितने आवेदन आएं
जानकारी के मुताबिक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET 2022 के लिए अब तक 14.99 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। वहीं, कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने एक से अधिक पाठ्यक्रमों या विश्वविद्यालयों के लिए आवेदन किया है। एनटीए ने अनुमान जताया है कि आने वाले सत्रों में आवेदन की आखिरी तारीख तक परीक्षा के लिए 50 लाख तक आवेदन आ सकते हैं।
CUET 2022: जेईई से अधिक हुए आवेदन
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET 2022 ने आवेदन प्राप्ति की संख्या में जेईई परीक्षा को पीछे छोड़ दिया है। अनुमान के मुताबिक, जेईई मेन 2022 की परीक्षा के लिए 8.72 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं, नीट यूजी 2022 परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। सीयूईटी यूजी 2022 के लिए 14.99 लाख उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं। हालांकि, अगले कुछ सालों में सीयूईटी देशभर में सबसे ज्यादा आवेदन प्राप्त होने वाली परीक्षा बन सकती है।
CUET 2022: कौन-कौन विश्वविद्यालय हो रहे शामिल?
CUET 2022 में इस साल 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हो रहे हैं। इनमें दिल्ली विश्वविद्याल, जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक डीयू में अब तक करीब 05 लाख, बीएचयू में 3 लाख, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में करीब 1.9 लाख उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। सीयूईटी में कुल 86 विश्वविद्यालय हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्यों के 12 विश्वविद्यालय, 10 डीम्ड विश्वविद्यालय और 19 निजी विश्वविद्यालय शामिल हो रहे हैं।
CUET PG 2022: 18 जुलाई तक होंगे आवेदन
वहीं, एनटीए की ओर से सीयूईटी पीजी परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। एनटीए की ओर से आयोजित की जाने वाली CUET PG 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब भी जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के आवेदन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X