CUET UG 2022: सीयूईटी फेज-5 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें
CUET UG 2022: प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने CUET UG 2022 की फेज-5 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है और इसे डाउनलोड करने का लिंक अब पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा सीयूईटी की फेज-5 परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त, 2022 से लेकर 23 अगस्त, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा।
इतने उम्मीदवार हो रहे शामिल
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET UG के फेज-5 परीक्षा में करीब दो लाख छात्रों के शामिल होने की संभावना है। प्रारंभिक योजना के अनुसार, CUET-UG के सभी चरण 20 अगस्त को समाप्त होने वाले थे। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA), जो परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार है, ने बाद में घोषणा की थी कि परीक्षा के सभी चरण 28 अगस्त को समाप्त होंगे। हालांकि, अब शेड्यूल को और टाल दिया गया है और परीक्षा को छह चरणों में विभाजित किया गया है।
इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है। उम्मीदवार प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बिना इसके उम्मीदवारो को केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर दिए गए परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना बिल्कुल न भूलें।
- उम्मीदवार सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर, एडमिट कार्ड टैब पर जाएं।
- इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अपने लॉगिन विवरण की कुंजी और सबमिट करें।
- आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब अपना प्रवेश- पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसके एक-दो प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X