फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2022 Exam Postponed in 10 States Due To Technical Reasons Check New Exam Date at nta.ac.in

CUET UG Postponed: दूसरे दिन 10 राज्यों में स्थगित हुई सीयूईटी यूजी परीक्षा, एनटीए ने बताई यह मजबूरी

Sat, 06 Aug 2022 12:02 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 06 Aug 2022 12:02 AM IST
सार

CUET UG 2022 Exam Postponed: एनटीए की ओर से जानकारी दी गई कि अपरिहार्य कारणों की वजह से सीयूईटी यूजी 2022 के दूसरे चरण के दूसरे दिन की परीक्षा को 10 राज्यों में स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
CUET UG 2022 Exam Postponed in 10 States Due To Technical Reasons Check New Exam Date at nta.ac.in
CUET UG 2022 Exam Postponed - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET UG 2022 Exam Postponed: स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए हो रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2022 परीक्षा लगातार दूसरे दिन स्थगित हो गई है। एनटीए की ओर से जानकारी दी गई कि अपरिहार्य कारणों की वजह से सीयूईटी यूजी 2022 के दूसरे चरण के दूसरे दिन की परीक्षा को 10 राज्यों के 16 शहरों में स्थित करीब 50 परीक्षा केंद्रों पर स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन

50 केंद्रों पर प्रभावित हुई परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने बताया कि 10 राज्यों के 16 शहरों के कुल 50 परीक्षा केंद्रों पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट (CUET-UG)  को स्थगित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, पहली पाली के दौरान 20 केंद्रों पर परीक्षा को स्थगित किया गया है, जबकि दूसरी पाली के दौरान भी 30 केंद्रों पर परीक्षा को स्थगित किया गया है। 

पहले दिन 17 राज्यों में रद्द करनी पड़ी थी

एनटीए ने कहा कि केंद्रों द्वारा तकनीकी समस्याओं की सूचना के बाद यह फैसला किया है। इससे पहले गुरुवार को भी करीब 17 राज्यों में परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी। इसके अलावा केरल में भी 04 अगस्त से 06 अगस्त, 2022 तक चलने वाली सीयूईटी यूजी की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।  

यह भी पढ़ें: CUET UG Postponed: 17 राज्यों के कई केंद्रों में रद्द हुई सीयूईटी यूजी, जानें कहां-कहां फिर से होगा एग्जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

12 से 14 अगस्त के बीच दोबारा होगी परीक्षा

एनटीए ने कहा कि पर्यवेक्षकों/ नगर समन्वयकों से जमीनी स्तर पर रिपोर्ट मांगी गई थी। उनकी सिफारिशों के आधार पर, 04 अगस्त, 2022 की शिफ्ट-2 यानी शाम 03 बजे से शाम 06 बजे तक के लिए निर्धारित दूसरी पाली की परीक्षा रद्द कर दी गई है और अब इसे 12 से 14 अगस्त, 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

यही एडमिट कार्ड मान्य होगा

इसके साथ ही एनटीए ने कहा कि संबंधित उम्मीदवारों के लिए यही एडमिट कार्ड मान्य होगा। यदि किसी के लिए 12 से 14 अगस्त की तिथि उपयुक्त नहीं है, तो उम्मीदवार अपनी वांछित तिथि और रोल नंबर का उल्लेख करते हुए datechange@nta.ac.in पर एक ई-मेल भेज सकते हैं। 
 

CUET UG 2022: अन्य राज्यों के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव नहीं

हालांकि, अन्य केंद्रों में सीयूईटी यूजी 2022 की दूसरे चरण की परीक्षाएं उनके कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाती रहेंगी। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सीयूईटी यूजी परीक्षा 2022 के बारे में अधिक अपडेट और जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in या एनटीए की वेबसाइट -  nta.nic.in पर नजर रखनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed