CUET UG Result 2022: कब जारी होंगे सीयूईटी परीक्षा के परिणाम, सामने आया ये बड़ा अपडेट
CUET UG Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी CUET UG फेज-4 परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त, 2022 से 30 अगस्त, 2022 तक किया जा रहा है। इस फेज में करीब 3 लाख 72 हजार छात्र हिस्सा ले रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कब खत्म होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी CUET UG फेज-4 परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त, 2022 से 30 अगस्त, 2022 तक किया जा रहा है। इस फेज में करीब 3 लाख 72 हजार छात्र हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, जो छात्र तकनीकी समस्याओं के कारण फेज-2 की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें 30 अगस्त, 2022 को परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
कब तक आएंगे परिणाम?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आधिकारिक तौर पर अब तक परिणाम को लेकर कोई भी अपडेट तो नहीं आया है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में एनटीए के अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि सीयूईटी यूजी परीक्षा के परिणाम को सितंबर महीने में जारी कर दिया जाएगा। छात्र किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
ऑनलाइन मोड में जारी होंगे परिणाम
जो भी छात्र सीयूईटी 2022 परीक्षा में शामिल हुए हैं उनके परिणाम को एनटीए द्वारा ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। छात्र अपने परिणाम को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in या cuet.samarth.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको नीचे बता रहे हैं।
उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स का पालन कर के चेक और डाउनलोड कर सकेंगे-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CUET UG 2022 परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X