Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University Degree 2026 DU to Introduce New Degree Format with Student Photos Major and Minor Details

डीयू: डिग्री पर अब होगी छात्र की फोटो, मेजर-माइनर व रिसर्च का भी मिलेगा जिक्र; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

Tue, 10 Nov 2026 08:07 AM IST
शिवम तिवारी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम तिवारी Updated Tue, 10 Nov 2026 08:07 AM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय में इस साल चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को नए नाम और प्रारूप में डिग्री मिलेगी। खास बात यह है कि डिग्री पर छात्र की फोटो भी लगाई जाएगी। बीए, बीकॉम, बीएससी और वोकेशनल कोर्स की डिग्री में मेजर, माइनर, रिसर्च और उद्यमिता का विकल्प शामिल होगा। जानें 20 नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह से जुड़े सभी बड़े बदलाव और जरूरी बातें।

 

विज्ञापन
Delhi University Degree 2026 DU to Introduce New Degree Format with Student Photos Major and Minor Details
Delhi University Degree 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की डिग्री को इस साल नई पहचान मिलेगी। चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को अंडरग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क-2022 (यूजीसीएफ-2022) के तहत नए नाम और प्रारूप में डिग्री दी जाएगी। इस बार डिग्री पर विद्यार्थी की फोटो भी होगी। पहले बैच को ये डिग्रियां 20 नवंबर को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन


बदलाव डिग्री प्रमाणपत्र के अलावा डिजिटल डिग्री, प्रोविजनल सर्टिफिकेट, मार्कशीट, ट्रांसक्रिप्ट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट पर भी लागू होंगे। डिग्री का नाम विद्यार्थी के अध्ययन विषय, मेजर-माइनर और चुने गए रिसर्च या उद्यमिता विकल्प के आधार पर तय होगा।
विज्ञापन


अब तक डीयू की डिग्री पर फोटो नहीं होती थी। नई व्यवस्था से प्रमाणपत्र में विद्यार्थी के पाठ्यक्रम और शैक्षणिक विकल्पों की जानकारी एक साथ उपलब्ध होगी। इससे अलग-अलग विषयों के स्नातकों की डिग्री का स्वरूप भी अधिक स्पष्ट होगा। साथ ही विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यता और उनके द्वारा चुने गए विषयों की पहचान करना आसान होगा। इससे उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों के लिए दस्तावेजों की उपयोगिता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीए, बीकॉम और बीएससी में होगा बदलाव 

सिंगल कोर डिसिप्लिन वाले पाठ्यक्रमों में बीए, बीकॉम और बीएससी की डिग्री संबंधित विषय के मेजर और माइनर के साथ दिखाई जाएगी। विद्यार्थियों को ऑनर्स विद रिसर्च या ऑनर्स विद एंटरप्रेन्योरशिप की डिग्री मिलेगी। यह नाम विद्यार्थी के चुने गए शैक्षणिक मार्ग को भी दर्शाएगा।

दो और कई विषयों वाले पाठ्यक्रमों के लिए नई व्यवस्था : दो मुख्य विषयों वाले पाठ्यक्रमों में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री के साथ ऑनर्स विद रिसर्च का उल्लेख होगा। मल्टी-कोर पाठ्यक्रमों में फिजिकल साइंस, लाइफ साइंस और कॉमर्स की डिग्रियां भी नए प्रारूप में होंगी। कॉमर्स के विद्यार्थियों की डिग्री में मेजर के रूप में कॉमर्स दर्ज होगा।

स्पेशलाइजेशन का भी होगा जिक्र 

विशेषज्ञता वाले पाठ्यक्रमों में उसका नाम भी डिग्री पर शामिल होगा। एप्लाइड फिजिकल साइंस में एनालिटिकल केमिस्ट्री या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, एप्लाइड लाइफ साइंस में एग्रो-केमिकल एंड पेस्ट मैनेजमेंट और होम साइंस में फूड एंड न्यूट्रिशन तथा ह्यूमन डेवलपमेंट जैसी विशेषज्ञताओं का उल्लेख किया जाएगा।

डिग्री में मेजर और माइनर का उल्लेख तभी होगा, जब विद्यार्थी यूजीसीएफ-2022 के निर्धारित क्रेडिट पूरे करेगा। केवल विषय चुनने से यह दर्ज नहीं मिलेगा। इसके लिए तय शैक्षणिक मानदंड पूरे करना अनिवार्य होगा। राष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी पहचान स्पष्ट होगी। डीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. गरप्रीत सिंह टुटेजा ने कहा कि इस बार डिग्री में बदलाव छात्र हितों में होंगे। यूजीसीएफ के तहत 2022 में दाखिला लेने वाला पहला बैच नए प्रारूप में डिग्री प्राप्त करेगा। विश्वविद्यालय का 103वां दीक्षांत समारोह 20 नवंबर को आयोजित होगा। नई व्यवस्था में विद्यार्थियों की शैक्षणिक जानकारी अधिक स्पष्ट दर्ज होगी। इससे प्रमाणपत्र उपयोगी बनेगा।

वोकेशनल कोर्स में भी लागू होंगे नए नाम 

 बैचलर ऑफ वोकेशन स्टडीज (बीवॉक) के विद्यार्थियों को ऑनर्स विद रिसर्च या ऑनर्स विद एंटरप्रेन्योरशिप की डिग्री दी जाएगी। इसमें हेल्थ केयर मैनेजमेंट, रिटेल मैनेजमेंट, बैंकिंग ऑपरेशंस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और वेब डिजाइनिंग जैसे विषय शामिल हैं। नई व्यवस्था से विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यता और विशेषज्ञता की पहचान नौकरी तथा उच्च शिक्षा में भी अधिक स्पष्ट रूप से हो सकेगी। इसके अलावा डिग्री के नए प्रारूप से विद्यार्थियों के अकादमिक प्रदर्शन और अध्ययन के दौरान हासिल किए गए विशेष कौशल को समझने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed