फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   DU Admission 2026: CSAS UG Upgrade Round Result Out, Fee Payment Deadline August 4

DU CSAS UG 2026: सीएसएएस यूजी अपग्रेड राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, इस तारीख तक जमा करें एडमिशन फीस

Sun, 02 Aug 2026 02:17 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 02 Aug 2026 02:17 PM IST
सार

DU CSAS UG 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने सीएसएएस यूजी अपग्रेड राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार 4 अगस्त 2026 तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
DU Admission 2026: CSAS UG Upgrade Round Result Out, Fee Payment Deadline August 4
DU - फोटो : डीयू (फाइल)

विस्तार

DU CSAS UG 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) UG 2026 के अपग्रेड राउंड सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को नई सीट आवंटित हुई है, वे DU के प्रवेश पोर्टल पर जाकर अपनी सीट अलॉटमेंट स्थिति चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


जिन छात्रों को अपग्रेडेड सीट मिली है, उन्हें 4 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें प्रवेश शुल्क जमा करना भी शामिल है। तय समय में फीस जमा नहीं करने वाले उम्मीदवारों की आवंटित सीट रद्द की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट करें महत्वपूर्ण तारीखें

प्रक्रिया तारीख
कॉलेजों द्वारा आवेदनों का सत्यापन और मंजूरी 3 अगस्त 2026 तक (शाम 4:59 बजे)
अपग्रेड राउंड के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 4 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे)
मिड-एंट्री और आवेदन सुधार विंडो 3 अगस्त से 5 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
तीसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम 8 अगस्त 2026
सीडब्ल्यू (बच्चे/विधवा) और ईसीए श्रेणी के लिए पहले चरण का आवंटन 9 अगस्त 2026
वार्ड कोटा राउंड-2 सीट आवंटन 10 अगस्त 2026
उम्मीदवारों द्वारा आवंटित सीट स्वीकार करने की अवधि 8 अगस्त से 11 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
कॉलेजों द्वारा आवेदनों का सत्यापन 8 अगस्त से 12 अगस्त 2026 (शाम 4:59 बजे तक)
प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 13 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)

DU CSAS UG 2026: इन छात्रों को मिलेगा मौका

दिल्ली विश्वविद्यालय 3 अगस्त से 5 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक मिड-एंट्री और सुधार विंडो खोलेगा। इस दौरान वे उम्मीदवार, जिन्होंने चरण-1 और चरण-2 में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था, वे DU CSAS UG 2026 में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 1000 रुपये का अप्रतिदेय शुल्क जमा करना होगा।

जिन उम्मीदवारों ने चरण-1 का रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है, लेकिन कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं दर्ज नहीं की हैं, वे इस अवधि में चरण-2 की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहीं, जिन छात्रों को पिछले राउंड में सीट नहीं मिली है, वे अपनी कॉलेज और प्रोग्राम प्राथमिकताओं में बदलाव कर सकते हैं।

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले DU CSAS UG प्रवेश पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर "CSAS (UG) Upgrade Round" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना CUET UG आवेदन नंबर या रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉग इन करने के बाद स्क्रीन पर सीट आवंटन परिणाम दिखाई देगा।
  • आवंटित कॉलेज, कोर्स और प्रवेश स्थिति की जानकारी ध्यान से जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed